फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Electricity corporation will give exemption in bills of poor families in Haryana

Haryana: गरीब परिवारों के लिए खुशखबरी, बिलों में छूट देगा बिजली निगम, पढ़िए कैसे मिलेगा योजना का लाभ

Wed, 28 Jun 2023 10:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 28 Jun 2023 10:40 PM IST
सार

योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय पहचान पत्र के अनुसार एक लाख रुपये से कम होगी। लाभार्थी व्यक्ति का बिजली कनेक्शन घरेलू होना जरूरी है। लाभार्थी की औसत मासिक बिजली खपत 150 यूनिट हो और दो बिल न भरे हो। पढ़िए विस्तृत जानकारी...

विज्ञापन
Electricity corporation will give exemption in bills of poor families in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (यूएचबीवीएन) गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के बकाया बिजली के बिलों में छूट देगा। इस तरह के परिवारों के लिए निगम की तरफ से योजना शुरू की गई है। इस माफी योजना का उन्हीं लोगों को लाभ मिलेगा, जिनकी परिवार पहचान पत्र के अनुसार वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम होगी। इससे इस प्रकार के परिवारों को काफी राहत मिलेगी साथ ही उन्हें बिजली भरने में भी आसानी होगी।

विज्ञापन


योजना के अनुसार लाभार्थी व्यक्ति का बिजली कनेक्शन डोमेस्टिक होना जरूरी है। इसके अलावा लाभार्थी की औसत मासिक बिजली खपत 150 यूनिट हो और 2 बिल न भरे हों। केवल वही इस योजना का पात्र लाभार्थी हैं।
विज्ञापन


इस योजना में 8 जून 2023 तक से पहले के ही उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इन जरूरी शर्तों को पूरा करने वाले उपभोक्ता का पूरा सरचार्ज माफ कर दिया जाएगा। ऐसे में निर्धारित तिथि के अनुसार मूल राशि का 50 प्रतिशत माफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना की ये खास बात
इस योजना की खास बात यह है कि इसमें मूल राशि का शेष 50 प्रतिशत एक वर्ष की मोहलत के बाद तीन वर्षों में वसूल करने के लिए रोक दिया जाएगा। मूल राशि पर सरचार्ज भी नहीं लगाया जाएगा। वहीं जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के बकाया राशि जमा कर कनेक्शन चालू करवा सकते हैं। इस योजना का लाभ वे उपभोक्ता भी ले सकते हैं जिनका केस कोर्ट में विचाराधीन हैं। इसके लिए उन्हें एक लिखित शपथ पत्र कार्यालय में जमा करवाना होगा, जिसमें उपभोक्ता द्वारा लिखा जाएगा कि इस सेटलमेंट के बाद उनका कोई विवाद नहीं रहेगा।


इस प्रकार के परिवारों के लिए यह योजना काफी अच्छी है। इस माफी योजना का उन्हीं लोगों को लाभ मिलेगा, जिनकी परिवार पहचान पत्र के अनुसार वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम होगी। -जेसी शर्मा, अधीक्षक अभियंता बिजली निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed