फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Electricity consumption reached 91.43 lakh units in summer

Yamuna Nagar News: गर्मी में 91.43 लाख यूनिट तक पहुंची बिजली की खपत

Sat, 14 Jun 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Jun 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption reached 91.43 lakh units in summer
यमुनानगर। शरीर को झुलसा देने वाली सूर्य की तपिश लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते गर्मी के सितम के बीच एसी व कूलर भी जवाब देने लगे हैं। उधर, लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ने लगी, ऐसे में जिले का बिजली तंत्र भी हांफने लगा है। मौजूदा समय में बिजली की खपत 91.43 लाख यूनिट तक पहुंच गई। जबकि, सामान्य दिनों में जिले में 50 से 55 लाख यूनिट बिजली की खपत रहती है। हालांकि बिजली निगम की ओर से ज्यादा कट भी नहीं लगाए जा रहे। इसके बाद भी लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर भी दम तोड़ने लगे हैं। जिले में 29 व 30 सब डिवीजन हैं। जहां पर 66 केवी के 19 और 33 केवी के 7 और 220 केवी के 3 ट्रांसफार्म रखे हुए हैं।
विज्ञापन


इसलिए बढ़ रहा बिजली लोड
गर्मी के मौसम में बिजली लोड बढ़ने का मुख्य कारण एयर कंडीशनर (एसी) और अन्य शीतलन उपकरणों का अधिक उपयोग करना है। उच्च तापमान के कारण लोग अपने घरों और व्यवसायों को ठंडा रखने के लिए अधिक बिजली का उपयोग करते हैं, जिससे बिजली की मांग बढ़ जाती है। बिजली निगम से 425403 लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। इनमें डोमेस्टिक 322287, कामर्शियल 54041, इंडस्ट्रीज 8728, ट्यूबवेल 38539, जनस्वास्थ्य 1437, स्ट्रीट लाइट 212 व अन्य 159 कनेक्शन हैं।
विज्ञापन

-----------
इतने प्रतिशत आ रही शिकायतें
जिले में लगातार पड़ रही प्रचंड गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर व पोल पर लगी बिजली की तारें भी पिघलने लगी है। दस दिनों में ही बिजली से संबंधित शिकायतों की संख्या चार गुणा बढ़ गई है। निगम के पास करीब 70 प्रतिशत शिकायतें ऑनलाइन व 40 प्रतिशत कंट्रोल रूम के नंबर पर आ रही हैं। वहीं बिजली निगम द्वारा उपभोक्ताओं के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं, बिजली निगम का टोल फ्री नंबर 1912 व 18001801550 हैं। वहीं एबीटी शिकायत केंद्र में 9315609640, मॉडल टाउन यमुनानगर के लिए 7027974122, जगाधरी शहर के लिए 9315699783 और सब अर्बन जगाधरी के लिए 9315699793 पर फोन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जिले में बिजली की खपत
5 जून 55.17 लाख यूनिट
6 जून 61.15 लाख यूनिट
7 जून 68.72 लाख यूनिट
8 जून 71.01 लाख यूनिट
9 जून 74. 64 लाख यूनिट
10 जून 87.22 लाख यूनिट
11 जून 91.06 लाख यूनिट
12 जून 91.43 लाख यूनिट
--------
वर्जन

गर्मी लगातार बढ़ रही है। जिससे बिजली की खपत भी बढ़ गई, अगर यदि बारिश नहीं हुई तो खपत एक लाख तक पहुंच सकती है, चूंकि यह गर्मी का पीक समय है। 91.43 लाख यूनिट अभी बिजली की खपत हो रही है।
-नरेंद्र सिंह, एसई, बिजली निगम यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed