फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Electric poles and trees uprooted from the storm

अंधड़ से उखड़े बिजली के खंभे और पेड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Electric poles and trees uprooted from the storm
कस्बे में वीरवार देर शाम प्रताप नगर क्षेत्र में अंधड़ से स्टेट , नेशनल हाईवे और लिंक सड़कों पर लगे पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। इससे दो दिनों से लोग बिजली पानी से तरस रहे हैं। हालांकि पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क से पेड़ हटाकर रास्ता चालू कर दिया है, वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी की तारें ठीक करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रताप नगर क्षेत्र में आए अंधड़ ने कलेसर, फैजपुर, खिजराबाद समेत सभी जगहों पर तबाही मचाई। तेज हवाओं में भारी भरकम पेड़ में बिजली के खंभे टूट गए। जिसकी वजह से घंटों सड़कों पर यातायात ठहर गया, वही दो दिन से बिजली और पानी न आने से लोग परेशान है। बोम्बेपुर में लियाकत, रिजवाना, इसरार के घर की छत पर पेड़ गिरने से छत और मकान में दरारें आ गई। इकराम के घर की छत पर भी पेड़ गिरने से घर के आंगन में खड़ी बाइक और छत क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं सुबेदिन, शकील और रफीदा निवासी बोम्बेपुर के घर के ऊपर से टीन शेड टूटकर दूर जा गिरा जिससे बरसात आने से उनके घर का सारा सामान भी खराब हो गया। रात लगभग 12 बजे वन विभाग, बिजली कर्मचारियों और पंचायत के लोगों ने रास्ते में गिरे पड़े पेड़ों को उठाया और बिजली की तारों को भी हटवाया।
विज्ञापन

प्रतापनगर, छछरौली, बिलासपुर व सढौरा क्षेत्र में तेज हवाएं चलने से कई जगहों पर पेड़ सड़कों पर गिर गए जिससे बिजली व्यवस्था बाधित रही। बता दें वीरवार सुबह से ही उमस भरी गर्मी से आमजन काफी परेशान थे और शाम के समय अचानक मौसम ने करवट बदली जिसके चलते तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई हालांकि बरसात कुछ ही देर हुई लेकिन इस से मौसम में ठंडक आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed