फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Electric Corporation landed two dozen villages against

बिजली निगम के खिलाफ उतरे दो दर्जन गांव

Sun, 29 Jun 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर। Updated Sun, 29 Jun 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
Electric Corporation landed two dozen villages against
छछरौली में तीन दिन से लेदी फीडर की ट्यूबवेलों की सप्लाई बंद होने और बिजली कर्मचारियों द्वारा फीडर की लाइन कट कर वहां पर ताला लगाने के विरोध में शनिवार को दो दर्जन गांवों के किसानों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


किसानों ने बिजली कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली कर्मचारियों ने पैसे लेकर तीन दिन से लेदी फीडर बंद कर कोट फीडर की बिजली सप्लाई लगातार चला रखी है।
विज्ञापन


बिजली कर्मचारियों ने जानबूझकर लेदी फीडर लाइन कट करके वहां पर ताला लटकाया है ताकि कोई बिजली की सप्लाई ना चालू कर लें। किसान रामजतन, हरविंद्र, ज्ञानसिंह, राम सिंह, मान सिंह, जसबीर, करनैल, दलजीत आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि लेदी गांव में बिजली कर्मचारियों ने तीन दिन से लेदी फीडर की बिजली सप्लाई जानबूझकर बंद की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेदी फीडर पर लेदी, लेदा, तुगलपुर, बरौली, कोटड़ा, हाफजी, हाफिजपुर, कड़कौली, तिहमों, बक्करवाला, ममलीवाला, टिब्बी, गलोलपुर, मेघुवाला, कांसली, चिकन, बनीयावाला, बागपत, खिलांवाला, मुजाफत कलां, मुजाफत खुर्द, भंगेड़ा, भंगेड़ी आदि तकरीबन दो दर्जन गांवों के ट्यूबवेल के कनेक्शन जुड़े हैं।

किसानों का कहना है कि धान की फसल की बिजाई का कार्य चल रहा है। अधिकतर किसानों ने धान की बिजाई कर दी है ओर बिजाई वाले खेत में कुछ दिन तक पानी नहीं टूटना चाहिए तभी पैदावार अच्छी होती है।

लेकिन तीन दिन से बिजाई किए खेतों में एक बूंद पानी नहीं है। जिससे किसानों की करी कराई मेहनत बेकार हो रही है। गुस्साए किसानों ने बिजली कर्मचारियों के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कहा कि बिजली कर्मचारी पैसे के लालच में अक्सर लेदी फीडर को बंद कर देते है। किसानों ने कहा कि बिजली सप्लाई शेड्यूल के मुताबिक नहीं चलाई गई तो बिजली पावर हाउस को ताला जड़ दिया जाएगा।

इस बारे में बिजली निगम के एसडीओ आकाश चोपड़ा का कहना है कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नही है। अगर इस तरह की दिक्कत किसानों को आ रही है तो वह इसका जल्द से जल्द समाधान कराएंगे।

बिजली किल्लत से गुस्साए किसानों ने लगाया जाम

साढौरा में बिजली किल्लत से परेशान इलाके के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले बिजली बोर्ड कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया गया और बिजली निगम के खिलाफ खूब नारेबाजी की।

यूनियन के हलका प्रधान सतपाल मानकपुर के नेतृत्व में किसान बिजली कार्यालय के बाहर घंटों जमे रहे। जब बिजली अधिकारी ने उनकी सुध न ली तो किसानों ने बस अड्डे के नजदीक जाम लगा दिया।

जाम लगने पर पुलिस प्रभारी ओम प्रकाश और एएसआई गुरमेज सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया।

किसानों ने उनकी एक न सुनी। थाना प्रभारी ने इस बारे में बिजली एसडीओ विशाल सैनी से बातचीत कर उन्हें जाम स्थल पर बुलाया।

बिजली अधिकारी ने किसानों को इलाके में बेहतर बिजली व्यवस्था करने का आश्वासन दिया इसके बाद किसानों ने जाम खोला। यूनियन प्रधान सतपाल मानकपुर ने कहा कि पिछले कई दिनों से इलाके में बिजली का संकट गहरा गया है।

जब अधिकारियों से बातचीत की जाती है तो वे ठीक से बात नहीं करते। इधर, किसान यूनियन के ग्रामीण इकाई यूथ प्रधान ऋषिपाल राजपुर के नेतृत्व में भी किसानों ने एसडीओ विशाल सैनी से मुलाकात की व उन्हें बिना बिजली किसानों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया।

एसडीओ ने किसान यूनियन को शीघ्र ही बिजली की किल्लत दूर करने का आश्वासन दिया। किसान नेता कुलवंत सिंह ने कहा कि किसान बिजली कर्मियों का पूरी तरह से सहयोग करने को तैयार है।


उन्होंने कहा कि निगम किसानों की समस्याओं को समझे तथा उनका सहयोग करे। इस मौके पर बीर सिंह सैदुपुर, ऋषिपाल सरावां, मनजीत सिंह, भारत सिंह,संजीव कुमार,संजय राठी, महावीर सिंह और फूल कुमार गलौड़ी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed