फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Election training will be given in two batches

Yamuna Nagar News: दो बैचों में दिया जाएगा चुनाव का प्रशिक्षण

Thu, 20 Feb 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Election training will be given in two batches
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम एवं नगर पालिका चुनाव के पोलिंग स्टाफ की ट्रेनिंग का आयोजन मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में 20 फरवरी से 22 फरवरी तक किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जगाधरी सोनू राम और रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार की उपस्थिति में प्रोजाइडिंग ऑफिसर, अल्टरनेट प्रोजाइडिंग ऑफिसर व पोलिंग ऑफिसर को ईवीएम की ट्रेनिंग दी जाएगी। 20 फरवरी से 22 फरवरी तक सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक व दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक ईवीएम की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रतिदिन 400-400 के दो बैचों में अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव करवाने प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिस भी अधिकारी एवं कर्मचारी की ड्यूटी लगी वे अपने शेड्यूल के अनुसार समय पर ईवीएम की ट्रेनिंग के लिए पंहुचें। उन्होंने बताया कि नगर निगम एवं नगर पालिका चुनाव में लगाए गए सेक्टर ऑफिसर को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि उपरोक्त ट्रेनिंग में प्रत्येक शिफ्ट में भाग लेने वाले 400 अधिकारी व कर्मचारियों की हाजिरी के लिए पटवारियों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने डीआईओ को उपरोक्त ट्रेनिंग का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed