{"_id":"6664f162d58ff90cd20c37e9","slug":"election-code-of-conduct-removed-now-development-will-take-place-in-27-new-legal-colonies-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-120124-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चुनाव आचार संहिता हटी, अब नई वैध 27 कॉलोनियों में होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चुनाव आचार संहिता हटी, अब नई वैध 27 कॉलोनियों में होगा विकास
Sun, 09 Jun 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आचार संहिता हटने से शहर की नई वैध 27 कॉलोनियों में पक्की गलियां-नालियां बनाने का रास्ता साफ हो गया है। निगम अफसरों ने गत जनवरी में इस कॉलोनियों में 6.78 करोड़ रुपये की 46 ई-निविदा लगाई गई थी। आचार संहिता लगने से यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। साथ ही शेष कॉलोनियों में भी पक्की गलियां-नालियां बनाने को ई निविदा लगाने की योजना है।
नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र की अप्रैल-2023 में 35 और अगस्त-2023 में 32 कॉलोनियों को वैध घोषित किया गया था। अवैध होने के कारण अधिकांश कॉलोनियों में 10 से 20 साल पुराने बसे होने के बाद भी यहां लोगों को पक्की गलियों-नालियों व अन्य विकास कार्यों की सौगात नहीं मिल पाई। अब 35 कॉलोनियों को वैध हुए 14 माह व 32 कॉलोनियों को 10 माह हो गए हैं, बावजूद इसके यहां पक्की गलियां-नालियां व अन्य विकास कार्य नहीं लग पाए हैं।
निवर्तमान पार्षदों में रामआसरा भारद्वाज, विनोद मरवाह, निर्मल चौहान ने कहा कि कॉलोनियों में पक्की गलियों-नालियों के न बनने से निवासियों को मानसून की बारिश में जलभराव के हालात झेलने पड़ेंगे। इसलिए मांग है कि मानसून व विधानसभा चुनाव से पहले सभी नई वैध कॉलोनियों में गलियों-नालियों के निर्माण की ई निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य आदेश जारी हों व काम लगे।
विज्ञापन
नौ-दस जनवरी को जिन 22 कॉलोनियों के 4.78 करोड़ रुपये के 39 टेंडर लगे, उनमें वार्ड-12 की मस्जिद कॉलोनी में 7.42 लाख, शम्मू कॉलोनी-2 में 15.34 लाख, कैलाश नगर में 6.34 लाख, रूप नगर एक्सटेंशन-1 में 3.56 लाख, मलाह कॉलोनी में 3.35 लाख, राजेश कॉलोनी में 7.49 लाख, शम्भू कॉलोनी में 15.82 लाख से काम होने हैं।
वहीं वार्ड 13 के ममीदी-1 में 7.46 लाख, जम्मू कॉलोनी-6 में 12.45 लाख, जम्मू कॉलोनी एक्सटेंशन-2 में 19.77 लाख, शांति कॉलोनी में 6.70 लाख, वार्ड 18 की माजरी कॉलोनी में 16.64 लाख, माजरी कॉलोनी-2 में 19.05 लाख, माजरी कॉलोनी में 42.36 लाख, औरंगाबाद में 20.83 लाख, जोड़ियों कॉलोनी-2 में 16.97 लाख, लेबर कॉलोनी में 17.40 लाख, गुगा माडी कॉलोनी में 8.20 लाख, जवाहर कॉलोनी में 9.42 लाख, खेड़ा बाबा कॉलोनी में 4.65 लाख के काम प्रस्तावित हैं।
इसी तरह जवाहर नगर में 27.92 लाख, वार्ड 19 की खेड़ी रांगडान कॉलोनी में 9.05 लाख व 19.20 लाख, खेड़ी रांगडान कॉलोनी- 4 में 27.72 लाख, खेड़ी रांगडान कॉलोनी-3 में 9.93 लाख, जवाहर नगर-3 में 16.59 लाख, जिमखाना क्लब कॉलोनी में 24.42 लाख से गलियों-नालियों के काम होने हैं।
वहीं 13 जनवरी को पांच कॉलोनियों के एक करोड़ रुपये में सात टेंडर लगे हैं, उनमें वार्ड 11 के तेजली में 6.01 लाख रुपये से नैब सिंह के घर से सुनील सांगवान के घर तक, वार्ड 11 की गधौली कॉलोनी पार्ट-2 में 9.52 लाख रुपये से राजेंद्र कुमार के घर से पवन कुमार के घर और माया राम के घर से राजेश रानी के घर तक, वार्ड 11 के सुंदरनगर में 14.14 लाख रुपये से वाइन शॉप से गुरचरण के घर तक व रमेश वाली गली में साथ पक्की गलियों, नालियों का निर्माण होना है।
इसी तरह वार्ड 11 की हनुमान कॉलोनी में 9.69 लाख रुपये से बबलू चावल गोदाम से उषा के घर तक, वार्ड 11 की भट्टा कॉलोनी में 8.35 लाख रुपये से मदन के घर वाली गली में, वार्ड नौ के सुंदरनगर में 31.23 लाख रुपये से इंदु बहल के घर से मोहन सिंह के घर तक, वार्ड 11 की गधौली कॉलोनी में 21.54 लाख रुपये से कवरपाल के घर से अशोक कुमार व तेजली स्टेडियम के पीछे कलेक्शन प्वाइंट से मयंक के घर तक गलियों व नालियों का निर्माण होना है।
जिन कामों की ई-निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं है, उसे पूरा किया जाएगा। प्रयास रहेगा कि सभी काम जल्द व गुणवत्ता से हों, इस संबंध में संबंधित शाखा के अफसरों को निर्देश दिए हैं। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।