{"_id":"66e74731b5c370daa70c5657","slug":"election-chaupal-candidates-victory-and-defeat-are-being-assessed-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-125376-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी चौपाल : प्रत्याशियों की हार-जीत का किया जा रहा आंकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी चौपाल : प्रत्याशियों की हार-जीत का किया जा रहा आंकलन
Mon, 16 Sep 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 16 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विधानसभा चुनाव का जैसे-जैसे माहौल गर्माता जा रहा है, चौपालें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। चौपाल में जहां प्रत्याशियों की हार जीत का आंकलन लगाया जा रहा है, वहीं लोग लोग पिछले विधायक के किए कार्याें की भी समीक्षा कर रहे हैं। ग्रामीण चाहते हैं कि पार्टी कोई भी जीते पर गांव की समस्या खत्म होनी चाहिए।
चुनाव के समय नेता जो वादे करते हैं उन्हें पूरा करें। चर्चा में यह बात सामने आई कि नेता चुनाव के समय तो खूब वादे करते हैं लेकिन चुनाव खत्म होते ही सब भूल जाते हैं। ग्रामीण सुबह-सुबह गांव में एक जगह पर बैठकर चर्चा कर रहे हैं। चुनावी चौपाल में यह बात सामने आई कि ग्रामीणों को किसी पार्टी विशेष से कोई वास्ता नहीं है। गांव का विकास होना चाहिए।
वहीं चौपाल में रविंद्र चेयरमेन, राहुल राणा, विक्रम राणा, जयपाल राणा, मामचंद वालमिकी, ठाठ सिंह, सोमपाल राणा, कुलदीप राणा, विजयवीर, संजू, बजिंद्र, साहब सिंह, ने कहा कि हर पार्टी के नेता और समर्थक वोटर तक अपनी पहुंच बनाने में लगे हैं, लेकिन इस बार विधायक उसे ही चुनना चाहिए जो बेरोजगारी, विकास की बात करेगा और शहर में हो रही वारदातों पर लगाम लगा सके।