फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Elderly woman lost her life in dog fight, Yamunanagar

कुत्तों की लड़ाई में गई वृद्धा की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman lost her life in dog fight, Yamunanagar
महिला की हत्या के मामले में परिजनों से बातचीत करती पुलिस। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की जवाहर नगर कॉलोनी में कुत्तों की लड़ाई का विरोध करने पर एक युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपी युवक ने महिला को धक्का मार दिया। धक्का लगने से महिला पक्की गली में गिर गई। जमीन से सिर लगने से महिला की मौत हो गई। थाना फर्कपुर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
जवाहर नगर कॉलोनी निवासी संयोगिता ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति सतीश कुमार अंबाला में काम करता है। घर पर वह अपनी चार बेटियों, पति व 70 वर्षीय सीता देवी के साथ रहती है। उन्होंने घर पर कुत्ता पाल रखा है। घर के पास कॉलोनी के ही मोनू का खाली प्लाट है। वहां मोनू अपने कुत्ते को घुमाने के लिए अक्सर आता है। घर पर उसकी बहन पिंकी भी आई हुई थी। दोपहर के समय वह अपनी बेटियों व बहन के साथ घर के अंदर थी। बाहर उसकी सास कपड़े धो रही थी। इस दौरान मोनू अपने कुत्ते को घुमाने के लिए उनकी गली में ले आया। वहां पर उनके कुत्ते व मोनू के कुत्ते में लड़ाई हो गई।
विज्ञापन

जब उसकी सास सीता ने मोनू को वहां से अपना कुत्ता ले जाने को कहा तो आरोपी मोनू उसकी सास के साथ झगड़ा करने लगा। इस दौरान आरोपी मोनू ने उसकी सास सीता देवी पर डंडे से हमला कर दिया। आवाज सुनकर वह घर से बाहर आई तो उसने देखा कि आरोपी मोनू उसकी सास के साथ मारपीट कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान मोनू ने उसकी सास को जोर से धक्का मारा। धक्का लगने से उसकी सास गली में पीठ के बल गिर गई, जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आई और वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट की आवाज सुनकर गली के अन्य लोग मौके पर आ गए। इस पर आरोपी मोनू भाग गया। उन्होंने कॉलोनी के निजी डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने सास को बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में आरोपी मोनू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
‘आरोपी मोनू ने जानबूझकर छोड़ा अपना कुत्ता’
मृतका के बेटे सतीश कुमार ने बताया कि हमारा कुत्ता घर के बाहर बंधा था। आरोपी मोनू ने जानबूझकर अपना कुत्ता छोड़ा। इस पर आरोपी मोनू का कुत्ता हमारे कुत्ते से लड़ाई करने लगा। आरोप है कि आरोपी उनके बंधे हुए कुत्ते को लाते मारने लगा। जब उसकी मां सीता देवी ने उसे रोका तो आरोपी ने कहा कि तू साइड में हो जा, नहीं तो आज मेरे हाथ से मर जाएगी। कुछ लोगों ने उसे समझाया। इस पर आरोपी अपने प्लॉट डंडा लेकर आया और उसकी मां से मारपीट करने लगा। गाली गलौच करते हुए उसकी मां को धक्का दिया। सिर सड़क पर लगने से उसकी मौत हो गई।

जवाहर नगर में हुई महिला की मौत के मामले में आरोपी मोनू के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी गुरु नानक खालसा कॉलेज में पढ़ता है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। - सतपाल, प्रभारी, थाना फर्कपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed