{"_id":"6776f07fbd85c8ed1309139d","slug":"elderly-woman-dies-in-hospital-earrings-missing-from-ears-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-130865-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत, कानों से बालियां गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत, कानों से बालियां गायब
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन टीन का माजरा गांव निवासी 85 वर्षीय फुलो देवी की वीरवार सुबह मौत हो गई। परिजन जब शव को घर लेकर गए तो वहां पर बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां गायब मिलीं। इसका पता चलने पर परिजन बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के बाद अस्पताल में पहुंचे। जहां पर परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर मृतका के कानों से बालियां चोरी करने के आरोप लगाए। मौके पर अर्जुन नगर पुलिस चौकी भी मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी।
टीन का माजरा गांव निवासी निखिल ने बताया कि उसकी दादी फूलो देवी 31 दिसंबर की रात घर पर गिर गई थी। जिससे उसकी टांग टूट गई थी। तब उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वीरवार सुबह दादी का निधन हो गया। इसकी सूचना उसने घर पर दी। बिल का भुगतान होने के बाद डॉक्टर ने उन्हें शव को कपड़े में लपेट कर सौंप दिया। वह शव को एंबुलेंस की मदद से घर लेकर चले गए। संस्कार से पहले जब शव को अंतिम स्नान कराया जा रहा था तो गांव की महिलाओं ने फूलो देवी के दोनों कान से सोने की बालियां गायब देखी।
जाच अधिकारी सतपाल का कहना है कि मृतका के परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर कानों की बालियां चुराने के आरोप लगाए हैं। इस बारे में स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।