फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Elderly woman attacked with sharp weapons

बुजुर्ग महिला पर तेज धारदार हथियार से हमला

Fri, 16 May 2014 01:42 AM IST
अमर उजाला, यमुनानगर
अमर उजाला, यमुनानगर Updated Fri, 16 May 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman attacked with sharp weapons
यमुनानगर। छत पर बने कमरे में सो रही बुजुर्ग महिला पर अज्ञात हमलावर ने तेज धारदार हथियार से कई वार कर दिए। हमलावर ने महिला के गले पर तेज धारदार हथियार चला गया।
विज्ञापन


जो उसके गले के बजाए उसकी ठोडी पर लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चीखने की आवाज सुनकर परिजन उसे ट्रामा सेंटर ले गए। सूचना मिलते थाना शहर यमुना नगर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अजाद नगर की चौधरी कॉलोनी निवासी ऊषा रानी ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात को वह छत पर बने कमरे में सो रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति उसके कमरे में घुस आया और उस पर तेज धारदार हथियार से कई वार कर दिए। महिला ने बताया कि हमलावर ने उसके गले पर वार किया लेकिन वह उसकी ढोड़ी  पर लगा। इसके बाद हमलावार ने एक के बाद एक वार कर किए जिसमें से एक उसकी बाजू पर और दूसरा उसकी कनपटी पर वार किया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका पति अशोक खेतरपाल वहां पहुंच गए। जिससे देखकर हमलावर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति लेकर पहुंचा अस्पताल
बुजुर्ग अशोक खेतरपाल ने बताया कि वह किसी तरह अपनी पत्नी को लेकर नजदीकी निजी अस्पताल ले गया जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया। अशोक ने बताया कि ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद वह पत्नी को निजी अस्पताल ले गए।

सिर्फ मारपीट का मामला दर्ज
महिला पर तेज धारदार हथियार से वार करने की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पीड़िता और उसके पति से बातचीत की। मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 324 और 452 के तहत मामला दर्ज किया है। जो झगड़ा, मार पीटाई, जख्म और चोट मारने के तहत की जाती है।

जान से मारने के प्रयास का मामला नहीं
 महिला के अनुसार हमलावर ने उस पर कई वार किए थे। हमलावार उसके गले पर वार करना चाहता था। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका और वह वार उसकी ढ़ोडी पर लगा। जिसके बाद उसकी सिर और गले पर वार करने चाहे जो उसकी कनपटी पर आंख के पास लगा। फिर अगला वार उसके हाथ में बचाव के दौरान लगा। महिला के कथन अनुसार हमलावार महिला की हत्या करना चाहता था। जिसमें वह कामयाब नहीं हुआ लेकिन उसने उसी इरादे से वार किए जिसने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ऐसे में पुलिस को हत्या करने के प्रयास की धारा 307 के तहत मामला दर्ज करना चाहिए।

विशेषज्ञों से ले रहे हैं सलाह
मामले के जांच अधिकारी रामपुरा पुलिस चौकी के एएसआई मेम सिंह ने बताया कि मामले को लेकर विशेषज्ञों से बात की जा रही है। वहीं चिकित्सकों से भी यह जानकारी ली जा रही है कि जो वार महिला पर किए गए है वह जानलेवा है। जिसके आधार पर हत्या के प्रयास की धारा के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
 
खिड़की से आया हमलावार
पीड़िता ऊषा रानी के अनुसार हमलावर कमरे की खिड़की से दाखिल हुआ था। उस समय कमरे की खिड़की खुली थी और उस तरफ से कमरे में दाखिल होना ज्यादा कठिन नहीं है। इसी कारण वह और न ही उसका पति हमलावर को देख पाए।


अकेले रहता है दंपति
अशोक कुमार ने बताया कि उनके एक बेटे की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। वहीं दो बेटियां है जिनकी शादी हो चुकी है और दिल्ली में रहती है। इसके अलावा कोई नजदीकी रिश्तेदार भी नहीं है। अशोक कुमार के अनुसार उसकी आयु करीब 65 वर्ष के पहुंच गई है, जबकि पत्नी भी 55 से 57 के आसपास की है। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। बुजुर्ग दंपति पर कोई क्यूं हमला करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed