{"_id":"6743c73d84ee3cd96c0a9328","slug":"elderly-man-riding-activa-dies-in-road-accident-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-128857-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत
Mon, 25 Nov 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सहारनपुर-यमुनानगर रोड पर शनिवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने एक्टिवा सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। हायर सेंटर में इलाज के दौरान उपचार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर बाइक सवार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यमुनानगर के महावीर कालोनी निवासी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दवा की फैक्ट्री है। जिसमें उसके पिता 65 वर्षीय ओमप्रकाश भी काम देखते थे। शनिवार सुबह उसके पिता को दवा की सप्लाई देने के लिए सहारनपुर चिलकाना जाना था। सुबह के समय वीरेंद्र अपनी बाइक से और उसके पिता ओमप्रकाश अपनी एक्टिवा पर एक साथ फैक्ट्री से निकले थे। इस दौरान सहारनपुर-यमुनानगर रोड पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उनके पिता की एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता ओमप्रकाश सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर चंडीगढ़ स्थित हायर सेंटर में ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।