{"_id":"697a7e62cbaf8e1f060573ed","slug":"elderly-lost-his-life-due-to-collision-with-speeding-trolley-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150552-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से बुजुर्ग की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से बुजुर्ग की गई जान
Thu, 29 Jan 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना बूड़िया क्षेत्र में मंगलवार शाम हुए एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार बुजुर्ग को पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की पहचान गांव कोतरखाना निवासी 69 वर्षीय लियाकत अली के रूप में हुई है। थाना बूड़िया पुलिस ने बुजुर्ग के दामाद की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कनालसी गांव निवासी राकिब अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को उसके ससुर लियाकत अली मोटरसाइकिल पर उससे मिलने कनालसी गांव आए थे। कुछ समय साथ बाद शाम करीब पांच बजे वह अपने घर कोतरखाना गांव जाने के लिए निकले। राकिब अली ने बताया कि वह भी अपनी मोटरसाइकिल से उनके पीछे-पीछे बूड़िया बाजार से सामान लेने जा रहा था। इस दौरान मेहर माजरा मोड़ से आगे यमुना डिकोर सनमाइका फैक्टरी के पास एक तेज रफ्तार ट्रॉला चालक ने उसके ससुर की मोटरसाइकिल को पीछे से सीधी टक्कर मार दी। इसपर वे मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गए और ट्राले का टायर उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। वह किसी तरह से उन्हें लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, जांच अधिकारी सुमन कुमार ने बताया कि हादसा ट्राला चालक की तेज रफ्तार, गफलत और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सवाद