{"_id":"61c8c4d612668329b228e126","slug":"elderly-kidnapped-child-for-rs-800-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl94063651","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग ने 800 रुपये के लिए किया था बच्चे का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग ने 800 रुपये के लिए किया था बच्चे का अपहरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी की अर्जुन नगर कॉलोनी से अगवा किए गए ढाई साल का बच्चे कृष्णा को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान पानीपत के गांव मछरौली निवासी रोशन के तौर पर हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बच्चे की मां से 800 रुपये लेने थे।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। बच्चे के अपहरण की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जब परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो बुजुर्ग व्यक्ति बच्चे को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बच्चे की मां ने छठ पूजा पर 800 रुपये उधार लिए थे। कई बार मांगने के बाद भी वह रुपये वापस नहीं दे रही थी। इस पर उसने सबक सिखाने के लिए बच्चे का अपहरण किया था।
अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के जिला मोतिहारी के गांव चोबे खारवा का रहने वाला है। यहां वह सब्जी की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन पोषण करता है और परिवार के साथ अर्जुन नगर में किराए पर रहता है। उसके पास चार बच्चे हैं। उसकी पत्नी 24 दिसंबर को मजदूरी करने गई थी। पीछे से आरोपी उनके घर पर आया और उसके ढाई साल का बच्चे कृष्णा को उठाकर ले गया। उन्होंने कॉलोनी व पड़ोस में अपने बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, बच्चे का पता लगाने के लिए उन्होंने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक बुजुर्ग उसके बच्चे को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया।