फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Elder brother dies due to vehicle collision, younger one seriously injured

Yamuna Nagar News: वाहन की टक्कर से बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Elder brother dies due to vehicle collision, younger one seriously injured
यमुनानगर में फैक्टरी से ड्यूटी कर बाइक से वापस अपने घर छोटाबांस लौट रहे दो सगे भाईयों को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इसमें बड़े भाई बसंत सैनी (32) की मौत हो गई और छोटा भाई रोहित सैनी (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल रोहित सैनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। छोटाबांस में डेरा कॉलोनी निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि बसंत सैनी (32) व उसका छोटा भाई रोहित सैनी (30) यमुनानगर की फैक्टरी में ड्यूटी कर रात में बाइक पर वापस अपने घर छोटाबांस लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह दामला गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बसंत सैनी की मौत हो गई, वहीं अस्पताल में भर्ती रोहित सैनी की हालत गंभीर बनी हुई हैं। मृतक बसंत सैनी के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed