फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Eighth International Yoga Day: 5000 people will do yoga together in Tejli

आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : तेजली में 5000 लोग एक साथ करेंगे योग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Eighth International Yoga Day: 5000 people will do yoga together in Tejli
योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सचिवालय के सभागार में बैठक लेते डीसी पार्थ गुप्ता व अन्य - फोटो : Yamuna Nagar
आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : तेजली में पांच हजार लोग एक साथ करेंगे योग
विज्ञापन

फोटो-13 व 14
-कार्यक्रम की तैयारियों के लिए डीसी ने बैठक लेकर दिए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तर पर तेजली खेल परिसर में कार्यक्रम होगा। इसमें करीब पांच हजार लोग एक साथ योग करते नजर आएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला सचिवालय के सभागार में डीसी पार्थ गुप्ता ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ली। निर्देश दिए कि अधिक से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लें।
बैठक में विभागों की ड्यूटी लगाई कि किस विभाग से कितने अधिकारी व कर्मचारी हिस्सा लेंगे। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिलास्तरीय कार्यक्रम के साथ खंड स्तर पर रादौर, बिलासपुर, प्रतापनगर, छछरौली, सरस्वती नगर में भी योगा कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रम की सफलता के लिए जगाधरी एसडीएम सुशील कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अन्य खंड स्तर के कार्यक्रम के लिए संबंधित एसडीएम नोडल अधिकारी रहेंगे।
विज्ञापन

व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी बनाए डॉ. पुंडीर ने बताया कार्यक्रमों का शेड्यूल
कार्यक्रम आयुष विभाग की ओर से होगा। इसकी व्यवस्था के नोडल जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. विनोद पुंडीर रहेंगे। डॉ. पुंडीर ने बताया कि योग प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 से 11 जून, 13 से 15 जून तक सुबह 6 से 7.30 बजे होगा। 20 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक नेहरू पार्क यमुनानगर में कार्यक्रम होगा। इसमें सुबह 5.30 बजे योग मैराथन होगी। योग कार्यक्रमों में प्रशिक्षण के दौरान सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व जिले के सभी जनप्रतिनिधि, अतिरिक्त प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के विभाग सहित पुलिस, पंचायत एवं विकास, खेल व अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न संस्थाओं के लोग व आमजन हिस्सा लेंगे। मौके पर एडीसी आयुष सिंहा, एसडीएम जगाधरी सुशील कुमार, एसडीएम रादौर सतिंद्र सिवाच, सीटीएम अशोक कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed