फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Eight shops of Mira Bai Market sealed for non-payment of outstanding rent, Yamunanagar

बकाया किराया न देने पर मीरा बाई मार्केट की आठ दुकानें सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Eight shops of Mira Bai Market sealed for non-payment of outstanding rent, Yamunanagar
मीरा बाई बाजार में दुकान सील करता नगर निगम कर्मी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की दुकानों के बकाया किरायेदारों के खिलाफ निगम की कार्रवाई तीसरे चरण में पहुंच गई है। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशों पर क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया की टीम ने बकाया किराया जमा न करवाने पर बुधवार को आठ दुकानों को सील कर दिया। इन दुकानदारों पर निगम का लगभग 25.60 लाख रुपये किराया बकाया है।
नगर निगम ने पिछले माह दूसरे चरण में सब्जीमंडी, कन्हैया साहिब चौक, वर्कशॉप रोड, रामपुरा व अन्य बाजारों की 25 दुकानों को सील किया गया था। सीलिंग कार्यवाही के तीसरे चरण में बुधवार को नगर निगम की टीम ने मीरा बाई बाजार में कार्रवाई की। निगम के क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया के नेतृत्व में सहायक देशराज, सहायक नरेंद्र, सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, बिट्टू, अजय कुमार व अन्य कर्मचारियों की टीम बुधवार अलसुबह मीरा बाई बाजार पहुंची। यहां निगम की टीम ने दुकान नंबर 46, 2, 3, 4, 5, 6, 18 व 31 को सील कर दिया। इन दुकानों पर लगभग 25.60 लाख रुपये किराया बकाया था।
विज्ञापन

निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि इन दुकानदारों को अक्तूबर माह में अंतिम नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी दुकानदारोें ने बकाया किराया नहीं जमा किया। इस पर नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 408ए (3) के तहत दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई। निगमायुक्त ने बताया कि किराया जमा न करवाने वाले दुकानदारों के खिलाफ निगम की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। किराएदारों के बाद बकाएदार प्रॉपर्टी टैक्स धारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की सीलिंग की कार्यवाही से बचने के लिए बकायादार अपना बकाया किराया व प्रॉपर्टी टैक्स जल्द से जल्द जमा करवाएं। इसके अलावा जो दुकानदार पूरी पेमेंट एक साथ देने में असमर्थ है। वह पार्ट पेमेंट में अपना किराया नगर निगम में जमा करवा सकते हैं। निगमायुक्त तोमर ने कहा कि दुकानदार बिना किराया जमा करवा खुद दुकान की सील न खोले। अन्यथा दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दुकानदार अपना बकाया किराया जमा करवाए। इसके बाद निगम की अनुमति पर ही सील खोलने की कार्रवाई की जाएगी।

सीलिंग की कार्रवाई के बाद मेयर से मिले दुकानदार
नगर निगम की ओर से मीरा बाई बाजार की दुकानों को सील करने की कार्रवाई के बाद दुकानदार मेयर मदन चौहान से मिले। यहां उन्होंने सभी दुकानों की सील खुलवाने की मांग की। मेयर चौहान ने उन्हें कहा कि नियमानुसार बकाया किराया राशि का एक तिहाई हिस्सा जमा करवाने के बाद दुकानों की सील खुलवाई जा सकती है। इसके बाद दुकान नंबर दो व चार समेत तीन दुकानदारों ने एक तिहाई राशि जमा करवाई। इस पर उसकी दुकानों की सील खोल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed