फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Effigies were burnt

Yamuna Nagar News: पोर्टल पर फसल का सत्यापन न होने पर किसानों का प्रदर्शन, पुतले फूंके

Fri, 02 Oct 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 02 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Effigies were burnt
कृ​षि मंत्री का पुतला दहन करते भाकियू के पदा​​धिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। धान खरीद को लेकर पोर्टल पर किसानों का ब्योरा न मिलने से नाराज भारतीय किसान यूनियन चढूनी के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन किया। जिला सचिवालय के सामने अनाज मंडी के गेट पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार व मंत्री के पुतले फूंके।
पुतला दहन के बाद किसान प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। यहां डीसी को भाकियू ने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। भाकियू ने प्रशासन को दो दिन में पोर्टल की समस्याओं का समाधान न होने पर जिला सचिवालय में धान गिराकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने किया।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि जिले में अब तक 50 प्रतिशत से अधिक किसानों का ब्योरा पोर्टल पर मेल नहीं खा पाया है। इसके कारण किसानों को मंडियों में धान बेचने में परेशानी हो रही है। धान मंडी में पहुंचाने के बाद भी खरीद प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। इससे किसानों को अधिकारियों और कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन के सामने दूसरे जिलों की मंडियों से जुड़ी समस्या भी रखी। किसानों ने बताया कि जिले की कई मंडियों से महज एक-दो किलोमीटर की दूरी पर दूसरे जिले की सीमा शुरू हो जाती है। ऐसे में सीमा से सटे गांवों के किसान नजदीकी मंडियों में अपनी फसल लेकर पहुंचते हैं, परंतु दूसरे जिले की मंडियों में उनका पोर्टल नहीं कट रहा है। इससे किसानों को दूर की मंडियों का रुख करना पड़ रहा है।
किसानों ने यह शिकायत भी रखी कि कई किसानों का पोर्टल किसी अन्य व्यक्ति ने अपने स्तर पर करवा लिया है, लेकिन विभाग की ओर से इसकी जांच या कार्रवाई नहीं की जा रही। इसी तरह परिवार में जमीन के मालिक की मृत्यु होने के बाद उसके नाम दर्ज जमीन से संबंधित पोर्टल प्रक्रिया परिवार के दूसरे सदस्य ने पूरी करवाई है, परंतु ऐसे मामलों का भी सत्यापन नहीं हुआ।
जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि अधिकारियों को धान खरीद शुरू होने से पहले किसानों का ब्योरा दुरुस्त कर लेना चाहिए था। अब किसान अपनी फसल बेचने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन में पोर्टल की समस्या दूर नहीं हुई तो किसान जिला सचिवालय में धान गिराकर प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शन में जिला महासचिव गुरबीर सिंह, जिला निदेशक मनदीप रोडछपर, जिला सचिव विक्रांत सिसोली, संगठन सचिव राजीव, जिला उपाध्यक्ष गुरमेज कपूरी, कृष्ण पाल सुढैल, जगाधरी अध्यक्ष परमजीत सिंह, छछरौली प्रधान राजकुमार सिंह, प्रताप नगर प्रधान जगतार कड़कोली, व्यासपुर प्रधान नैब सिंह, साढौरा प्रधान सतपाल राणा, अनाज मंडी प्रधान जगबीर सिंह और लखविंद्र सिंह मल्ली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed