फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Effect of hailstorm, vegetable production is decreasing

Yamuna Nagar News: ओलावृष्टि का असर, सब्जी की पैदावार हो रही कम

Fri, 12 Apr 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Apr 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Effect of hailstorm, vegetable production is decreasing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो बार हो चुकी ओलावृष्टि, तेज बारिश व तेज हवाओं का असर अब दिखाई दे रहा है। इससे सब्जी उत्पादकों को काफी नुकसान हुआ है। सोम नदी किनारे जिन किसानों ने प्लेज यानि बेल वाली फसल लगाई थी उनसे सब्जी व फल गत वर्ष की अपेक्षा कम मिल रहे हैं। जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।
नौबत यहां तक आ गई है कि जिनकी फसल अच्छी हुई है उनसे खरीद कर दूसरे किसानों को सब्जी बेचनी पड़ रही है। यही वजह है कि जहां पर सब्जी लगाई जाती है वहां बिकने वाली सब्जी के रेट भी इस बार कम नहीं हो रहे। बाजार और नदी किनारे बिकने वाली सब्जी की कीमतों में कोई अंतर नहीं है।
विज्ञापन

जिले के छछरौली व बिलासपुर क्षेत्र में सोम नदी व अन्य बरसाती नदियों किनारे किसानों द्वारा हर साल प्लेज वाली सब्जी उगाई जाती हैं। जिनमें घीया, तोरी, कद्दू, खीरा, ककड़ी, तरबूज व खरबूजा शामिल हैं। काफी किसान ऐसे भी हैं जो दूसरे राज्यों से आकर यहां सब्जी लगाते हैं। मंडी में बेचने के अलावा वह तोड़ी गई ताजी सब्जी को रेहड़ी व चारपाई आदि पर रख कर सड़क किनारे बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी से ज्यादा इनकी सब्जी सड़क पर ही बिक जाती है। क्योंकि सब्जी ताजी होती है इसलिए लोग इसे हाथोंहाथ खरीदते हैं। यही वजह है कि हर साल थोड़ी-थोड़ी दूरी पर लोग सब्जी को बेचते हुए देखे जाते थे। परंतु अभी तक ऐसा कुछ नहीं दिख रहा। मौसम की मार सब्जी उत्पादकों पर पड़ी है।
सहारनपुर निवासी राशिद ने बताया कि वह हर साल मलिकपुर बांगर गांव में सोम नदी किनारे सब्जी लगाते हैं। हर साल सब्जी अच्छी होने से मुनाफा भी अच्छा होता था। परंतु इस साल ऐसा नहीं है। दो बार ओलावृष्टि होने से बेल बीच में से ही टूट गई। इसके अलावा जो फूल आया था वह भी ओले की वजह से झड़ गया। ओलों की चोट नहीं झेल पाने के कारण बेल पर सब्जी कम ही लगी है। अभी तक एक बार भी मंडी में फसल नहीं ले जा पाएं हैं।
कई बार तो दूसरे किसानों से सब्जी खरीद कर सड़क पर बेचनी पड़ रही है ताकि उनके परिवार का खर्च चलता रहे। यही वजह है कि इस बार घीया व खीरा 30-40 रुपये से प्रति किलोग्राम से कम नहीं बिक रहे। दूसरे सब्जी उत्पादकों का भी यही हाल है। अब फिर मौसम खराब बताया जा रहा है। जिससे तेज बारिश हो सकती है। यदि इस बार भी ओलावृष्टि हो गई तो बची हुई सब्जी भी नष्ट हो जाएगी।

मौसम ने काफी नुकसान पहुंचाया : कृष्ण सोलंकी
जिला बागवानी अधिकारी कृष्ण कुमार सोलंकी ने बताया कि इस बार काफी ओलावृष्टि हुई थी। जिससे प्लेज वाली फसल काफी प्रभावित हुई है। जो फसलों भावांतर भरपाई योजना में आती हैं उसका सरकार नियमानुसार मुआवजा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed