फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   education

Yamuna Nagar News: रितेश का कमाल, केयूके में पाया पहला स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
education
मुकारबपुर के किसान सतीश कुमार के बेटे रितेश ने बास्केटबॉल खेल स्पर्धा में कई उपलब्धियां अपने नाम करने के बाद पढ़ाई में भी कमाल कर दिखाया है। रितेश ने गुरु नानक खालसा कॉलेज से बीपीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में केयूके (कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र) में पहला स्थान हासिल किया है। रितेश के मुताबिक पहले सेमेस्टर में उसके 85 और दूसरे सेमेस्टर में 82 प्रतिशत अंक रहे। जिससे पूरे साल के 80.75 फीसद अंकों से उसका केयूके में पहला स्थान रहा। बतादें कि इससे पहले रितेश बास्केटबॉल स्पर्धा में भी राज्य व राष्ट्र स्तर पर अपना नाम दर्ज करवा चुका है। रितेश ने बताया कि कॉलेज की ओर से एक बार राष्ट्र स्तर व दो बार राज्य स्तर की बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है। उसका सपना बास्केटबॉल खेल में देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने व पदक जीतने का है। इसके लिए वह निरंतर खेल अभ्यास जारी रखे हुए हैं। साथ ही रोज पांच घंटे पढ़ाई को भी दे रहा है। जिससे उसे बीपीएड में केयूके में प्रथम स्थान हासिल हुआ। रितेश ने बताया कि पिता सतीश कुमार किसान हैं। उनके अलावा परिवार के सभी सदस्यों का उसे खेल व शिक्षा में पूरा सहयोग मिल रहा है। उसके केयूके में बीपीएड के प्रथम वर्ष की परीक्षाओं में प्रथम स्थान हासिल करने पर घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। रिश्तेदार व सगे संबंधी फोन कर भी बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


केयूके में प्रथम स्थान हासिल करने पर रितेश का कॉलेज में भी भव्य स्वागत हुआ। जहां प्राचार्य डॉ. हरिंदर सिंह कंग, शारीरिक शिक्षा विभाग के डीन डॉ. बोधराज व शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख डॉ. रणजीत सिंह ने रितेश को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रितेश की प्रतिभा सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है। वह खेल में भी एक चमकता सितारा है, जो बास्केटबॉल में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करता है। मौके पर डॉ. कमलप्रीत कौर, डॉ. संजय विज, डॉ. जोशप्रीत सिंह, अरुण, अनुरोध व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed