फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Education Minister Kanwar Pal health suddenly deteriorated in Yamunanagar

Yamunanagar: शिक्षा मंत्री कंवरपाल की अचानक बिगड़ी तबीयत; निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, CM ने किया फोन

Sun, 10 Dec 2023 04:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 10 Dec 2023 04:09 PM IST
सार

हरियाणा के शिक्षा मंत्री की यमुनानगर में विकसित भारत जन संकल्प यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके के बाद शिक्षा मंत्री को शहर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सीएम मनोहर लाल ने भी मंत्री कंवरपाल के स्वास्थ्य का हाल जाना।

विज्ञापन
Education Minister Kanwar Pal health suddenly deteriorated in Yamunanagar
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यमुनानगर में विकसित भारत जन संकल्प यात्रा के दौरान शिक्षा मंत्री जनसंवाद कर रहे थे तभी अचानक तबीयत बिगड़ गई। मंत्री कंवरपाल गुर्जर को शहर के गाबा अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री कंवरपाल के बड़े भाई अशोक कुमार बहादुरपुर ने बताया कि अब उनकी हालत में सुधार है। उन्होंने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम के संबोधन के बाद मंत्री कंवरपाल पात्रों को आयुष्मान कार्ड विकरित कर रहे थे तो उन्हें चक्कर आया है। जिसके बाद वह अचानक बैठ गए। जिसके बाद उन्हें शहर के गाबा अस्पताल में लाया गया। जहां उन्हे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सिविल सर्जन मनजीत सिंह और गाबा अस्पताल के डॉक्टर बीएस गाबा ने बताया कि थकान की वजह से उन्हें कार्यक्रम के दौरान चक्कर आ गया था। लेकिन अब उनका बीपी और धड़कन भी कंट्रोल में है।
विज्ञापन


सीएम मनोहर ने जाना शिक्षा मंत्री का हाल
उधर जैसे ही कैबिनेट मंत्री की तबीयत खराब होने के बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सूचना मिली। उन्होंने तुरंत डॉक्टरों की सलाह लेकर उनसे बातचीत की है। मंत्री कंवरपाल ने खुद मुख्यमंत्री को फोन कर बताया अब उनकी तबीयत में सुधार है। उल्लेखनीय है इन दिनों विकसित भारत जन संकल्प यात्रा के जन संवाद कार्यक्रम चल रहे हैं। ऐसे में कैबिनेट मंत्री कंवरपाल अपने हलके में कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। इसी कड़ी के तहत नाग्गल पट्टी में जन संवाद कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed