फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Educate students about the ill effects of drug abuse

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

Tue, 06 Aug 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 Aug 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Educate students about the ill effects of drug abuse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग के नशा मुक्ति जागकूकता अभियान के तहत स्कूलों में कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को गांव मिल्क खास के राजकीय उच्च विद्यालय में जागरुकता एवं पौधरोपण कार्यक्रम करवाया गया। वहीं मंडौली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य हुकुम सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों को वीडियो दिखाकर नशे के दुष्प्रभाव बताए गए।
मिल्स खास स्कूल में कार्यक्रम मुख्याध्यापक कर्ण सिंह राठी ने की। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला प्रेस सचिव महेंद्र सिंह कलेर ने बताया कि स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम ने स्कूल में पौधे लगाकर सभी को जागरूक किया। महेंद्र सिंह ने बताया कि इससे पहले विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। वहीं विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत धाकड़ टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

नशा मुक्ति अभियान के जिला नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह कलेर ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। किशोरावस्था में विद्यार्थी बुरी संगति, अज्ञानता, शौक व पियर प्रेशर से नशे की चपेट में आ रहे हैं। मुख्याध्यापक कर्म सिंह राठी ने कहा कि नशा व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा खत्म कर देता है। डीओसी कब पवन कश्यप ने कहा कि विद्यार्थी सहपाठियों के दबाव में भी नशे की गिरफ्त में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक बलजीत सिंह ने कहा कि नशे से युवा बर्बाद हो रहे हैं और असमय काल का ग्रास बन रहे हैं। इसके बाद सभी ने मिलकर विद्यालय में पौधे लगाए। इस दौरान संदीप कुमार, रूपा चौधरी, जनक कुमारी, सतीश कुमार, सुरेंद्र कुमार, मनीष कुमार, रणजीत सिंह सहित सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed