फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Earn name by getting educated daughters: MLA

शिक्षित हो लड़कियां प्रशासनिक सेवा में कमाए नाम: विधायक रेनू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Earn name by getting educated daughters: MLA
यमुनानगर। अवसर बहुत हैं, बस उन्हें पहचान कर पकड़ने और आगे बढ़ने की जरूरत है। लड़कियां किसी मामले में लड़कों से कम नहीं। उक्त बातें साढौरा विधायक रेनू बाला ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलावड़ के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विधायक ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर होेने के लिए उनका शिक्षित होना बहुत जरूरी है। छात्राएं आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का डट कर मुकाबला करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त कर लोकसेवा, राजनीति, प्रशासनिक सेवा आदि क्षेत्रों में नाम कमाएं। प्रधानाचार्य सर्वोदय गोयल ने कहा कि विद्यालय के मेहनती सदस्यों के कारण यहां विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। परीक्षा परिणाम और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। संयोजक विनोद कुमार ने विद्यालय की समस्याओं के बारे बताया। कहा कि विद्यालय में छात्रों के लिए शौचालय, प्रांगण में इंटरलॉकिंग टाइल्स, प्रार्थना सभा के लिए शेड और खेल के मैदान में मिट्टी भरवानी है। इसके लिए अनुदान की आवश्यकता है। यहां विधायक ने आने वाले बजट सत्र में विद्यालय की मांगें पूरी करवाने का आश्वासन दिया। विधायक ने विद्यालय के सुंदरीकरण की प्रशंसा की। इस दौरान अजय सैनी, रणवीर, कौशल, कमल, हरजीत, सविता, कविता, रजनी कुलवंत राणा, हुक्म सिंह, राजकुमार, सरपंच संजीव, ओमपाल सैनी, राजबीर, जयपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed