फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Earlier the stepfather used to do wrong things, now the mother was getting the minor daughter married, the officials stopped

पहले सौतेला पिता करता था गलत हरकतें, अब मां करवा रही थी नाबालिग बेटी की शादी, अधिकारियों ने रुकवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Earlier the stepfather used to do wrong things, now the mother was getting the minor daughter married, the officials stopped
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की की गुपचुप तरीके से शादी करवाई जा रही थी। किसी ने इसकी सूचना जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी को भिजवा दी। जिस पर उन्होंने इसकी जानकारी एसपी कमलदीप गोयल को दी। एसपी ने उन्हें निर्देश दिए कि इस मामले में सख्ती से कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिस पर जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी भानू गौड़ अपनी टीम के साथ विवाह स्थल पर पहुंची। वहां पर शादी की तैयारी पूरी की जा चुकी थी। जब टीम ने मौके पर पहुंचकर लड़की का आयु प्रमाण पत्र मांगा तो लड़की की उम्र केवल 14 साल मिली। जिस पर टीम ने शादी को रुकवा दिया और किशोरी को बालिका वधू बनने से रोक लिया। वहीं अचानक से छापा पड़ने पर बराती भाग खड़े हुए। भानू गौड़ ने लड़की से बातचीत की गई तो उसने भी शादी से इनकार कर दिया। उसकी मां दोबारा शादी न कर दें, इसलिए किशोरी को छछरौली स्थित बालकुंज भेज दिया गया।
विज्ञापन

दुल्हन के लिबास में थी बच्ची
-जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी भानू गौड़ ने बताया कि शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थी। वहां पहुंचने में अगर थोड़ी देर हो जाती तो वह बालिका वधू बन जाती। वह दुल्हन के लिबास में थी और हाथों में मेहंदी लगा रखी थी। गुपचुप तरीके से शादी करवाई जा रही थी और दोनों पक्ष के कुछ ही लोग शादी में शामिल थे। हमें देखते ही बाराती भाग गए, जबकि दूल्हे और उसकी बहनों व अन्य परिजनों को समझा कर वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन

बेटी पर बुरी नजर रखता था सौतेला पिता
बताया जा रहा है कि लड़की के पिता ने उसकी मां को तलाक दे दिया था, उसके बाद उसने एक अन्य व्यक्ति से शादी कर ली थी। कुछ दिन बाद उसका दूसरा पति बेटी पर बुरी नजर रखने लगा। कई बार उसने छेड़खानी का प्रयास भी किया। जिसका लड़की ने विरोध किया। जब सौतेले पिता की हरकत बढ़ गई तो उसने अपनी मां को सारी बात बताई। बाद में किसी तरह इसकी जानकारी चाइल्ड लाइन के पास पहुंची। तब चाइल्ड लाइन की काउंसलिंग पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया। फिलहाल आरोपी अभी जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed