{"_id":"684b263c2af03f88a20f60fb","slug":"e-tenders-were-invited-for-works-worth-rs-266-crore-before-the-house-meeting-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-139245-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सदन की बैठक से पहले 2.66 करोड़ के काम की लगीं ई-निविदाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सदन की बैठक से पहले 2.66 करोड़ के काम की लगीं ई-निविदाएं
Fri, 13 Jun 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी सदन की बैठक शुक्रवार को होगी। उससे ऐन पहले नगर निगम अफसरों ने 2.66 करोड़ रुपये की 17 ई-निविदाएं लगाई हैं। यह ई-निविदाएं वार्ड चार, आठ, नौ, 11, 12, 13, 15 व 17 में होने वाले विकास कार्य के लिए है।
कई कामों की पहली बार ई-निविदा लगी है, वहीं कुछ कामों के लिए दोबारा ई-निविदा लगाई गई है। नगर निगम की ओर से लगाई ईनिविदाओं में एक काम पूरे शहर की समस्या के समाधान के रूप में है। इसके तहत मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल्स की 6.60 लाख रुपये से मरम्मत होनी है, चूंकि कई चौक-चोराहों पर ट्रैफिक लाइटें खराब होने से जाम व हादसे की आशंका है। ऐसे में ट्रैफिक लाइटों की मरम्मत जरूरी है। इसके लिए पहले भी कई बार ई-निविदा लगी, पर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। अब दोबारा ई-निविदा लगी है।
इसके अलावा जिन कामों की ई-निविदा लगी है, उनमें वार्ड चार में 6.87 लाख रुपये से गांव बूड़िया में सामुदायिक भवन की चहारदीवारी निर्माण, गांव बूड़िया में ही 7.58 लाख रुपये से जलघर में शौचालय निर्माण, इसी वार्ड के गांव नाभ में लगते कृष्ण का माजरा में 21.93 लाख रुपये से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शामिल हैं। ऐसे ही वार्ड आठ के मॉडल टाउन में 30.53 लाख रुपये से शहीद भगत सिंह पार्क से माया राम फ्रूट शॉप व इसी वार्ड में 12.68 लाख रुपये से दशहरा ग्राउंड, तिकोना पार्क के चारों ओर सड़क चौड़ीकरण के काम हैं।
विज्ञापन
वार्ड नौ के कीर्तिनगर में 5.39 लाख रुपये से डॉ. बीआर आंबेडकर भवन में रसोई व चहारदीवारी का निर्माण कार्य है। वार्ड-11 के गांव दड़वा में 34.29 लाख रुपये से श्मशान घाट के शेड, चहारदीवारी व रास्ते का निर्माण और इसी वार्ड में 16.94 लाख रुपये से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष मरम्मत कार्य हैं। वार्ड-12 के गांव रायपुर में 26.69 लाख रुपये से वाल्मीकि चौपाल का निर्माण व इसी वार्ड में गांव दौलतपुर में 6.21 लाख रुपये से कब्रिस्तान के निर्माण और इसी वार्ड-12 के ही खजूरी रोड पर 31.13 लाख रुपये से एमआरएफ सेंटर की दीवार के निर्माण के कार्य हैं।
वार्ड-13 की जम्मू कॉलोनी में 19.09 लाख रुपये से नैना देवी मंदिर से विजय के घर व डिम्पी व दीप के घर से सोनिया के घर तक गलियों नालियों का निर्माण कार्य है।
वार्ड-15 में 20.22 लाख रुपये से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष मरम्मत के कार्य हैं। वार्ड-17 के वीना नगर में 12.33 लाख रुपये से प्रेम पासी की दुकान से जोनी करियाना स्टोर तक गली व पाइप बिछाने का काम है। वार्ड-17 की ही नवाब कॉलोनी में 7.54 लाख रुपये से गुर्जर करियाना से रियासल के घर वाया शमशाद के घर तक गली व नाली निर्माण का काम है।