{"_id":"6a6b9e1c21f62a2eb601e3d5","slug":"dust-rising-from-the-under-construction-highway-has-become-a-nuisance-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-160452-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निर्माणाधीन हाईवे पर उड़ती धूल बनी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निर्माणाधीन हाईवे पर उड़ती धूल बनी परेशानी
Fri, 31 Jul 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतापनगर नेशनल हाईवे पर उड़ती धूल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। ताजेवाला से कैल जगाधरी तक निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर उड़ रही धूल लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। कच्चे हिस्सों से गुजरने वाले वाहनों के कारण धूल के गुबार उठ रहे हैं। इससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और हाईवे किनारे दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रतापनगर से छछरौली के बीच कई जगहों पर सड़क पर मिट्टी और बजरी बिछी हुई है, लेकिन अभी तक यह अधूरी है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। हाईवे किनारे दुकानदारों का कहना है कि उड़ती धूल से दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि धूल के कारण बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्या से जूझ रहे लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों ने निर्माण एजेंसी और प्रशासन से हाईवे पर नियमित पानी का छिड़काव कराने और अधूरे कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के एक्सईएन महेंद्र सागवान ने बताया कि हाईवे निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। जहां भी धूल या अन्य समस्या आ रही है, उसे जल्द दूर करवाया जाएगा।