फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   During the summer, students will not engage in any activities outside the classroom after 10:00 AM

Yamuna Nagar News: गर्मी में सुबह 10 बजे के बाद कक्षा से बाहर कोई गतिविधि नहीं करेंगे विद्यार्थी

Tue, 28 Apr 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
During the summer, students will not engage in any activities outside the classroom after 10:00 AM
प्रतियोगिता के दौरान धूप में खेलतीं ​लड़कियां। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। विद्यार्थियों को गर्मी से बचाने के लिए विद्यालयों में विशेष प्रबंध किए गए हैं। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की कक्षाएं बाहर लगाने पर पाबंदी लगा दी है। वहीं बाहर करवाई जाने वाली गतिविधियां सुबह 10 बजे से पहले करवाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा कई अन्य निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्यों, प्रबंधन समिति व संचालकों को दिए हैं।
जिले में गर्मी को लेकर मौसम विभाग की ओर से लू का अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर प्रशासन ने भी लोगों को लिए एडवाइजरी जारी की है। अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी पड़ रही है। इसके साथ ही लू ने भी बुरा हाल कर दिया। ऐसे में मौसम में चिकित्सक बच्चों को धूप में निकलने से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों बच्चों में डिहाइड्रेशन की दिक्कत देखने को मिल रही है। इस पर शिक्षा विभाग ने कक्षाएं बाहर लगाने पर पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा खेल सहित अन्य शारीरिक गतिविधियां भी सुबह 10 बजे से पहले करवाने के आदेश दिए हैं। चूंकि सुबह 10 बजे के बाद धूप प्रचंड हो जाती है और हवा भी गर्म हो जाती है। इसमें बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार होने से बचाने सुबह 10 बजे के बाद विद्यार्थियों को कक्षाओं में ही रखा जाएगा। इस दौरान सभी शैक्षिक कार्य व गतिविधियां कक्षा के भीतर ही करवाने के आदेश दिए हैं। गर्मी में बच्चों में डिहाइड्रेशन, लू व गर्मी लगने का खतरा बढ़ जाता है। इससे सिर में दर्द, दस्त, उल्टी, चक्कर आना, कमजोरी सहित कई बीमारियां हो सकती हैं। इसके साथ ही कक्षा के दौरान विद्यार्थियों को गर्मी से बचने के लिए प्राकृतिक उपायों के बारे में भी बताया जाएगा।
स्कूलों में रखे जाएंगे ओआरएस के पैकेट

विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए विद्यालयों में सभी प्रबंध करने के आदेश दिए हैं। पंखों की मरम्मत, नए पंखे लगवाने, खिड़कियां, दरवाजे सभी प्रबंध करने के लिए कहा गया है। वहीं स्कूल में पानी की टंकियाें की सफाई, पीने का स्वच्छ पानी, वाटर कूलरों की सफाई करवाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही स्कूल में ओआरएस के पैकेट रखे जाएंगे, जिससे दिक्कत होने पर विद्यार्थियों को दिया जा सके।

विद्यार्थियों की स्वास्थ्य सुरक्षा दृष्टि से दिनचर्या में बदलाव किए गए हैं। इसके लिए अनुसार सुबह 10 बजे के बाद विद्यार्थी बाहर नहीं होंगे, कक्षा के अंदर रहेंगे। इसके अलावा स्कूलों में गर्मी से बचाव के प्रबंध करने के आदेश दिए गए हैं। - प्रेमलता बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed