फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   During the Mahaarati, the devotees chanted the praises of the mother

Yamuna Nagar News: महाआरती में भक्तों ने लगाए मां के जयघोष

Mon, 08 Jul 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Jul 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
During the Mahaarati, the devotees chanted the praises of the mother
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम की ओर से रविवार को भाटली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मासिक महाआरती कार्यक्रम करवाया गया। शक्तिपुत्र महाराज के शिष्यों ने आरती क्रम करवाया। इस दौरान सबसे पहले मां व गुरु महाराज के सुरजीत कौर, शिवानी ने लगवाए। इसके बाद तीन तीन बार शंखनाद किया।
संगठन के प्रदेश प्रभारी रणधीर सिंह ने कहा कि धर्म का स्वरूप भटकता जा रहा है। धर्म के पतन का ही परिणाम है समाज में अनीति, अन्याय, अधर्म का वर्चस्व स्थापित हो रहा है। धर्माधिकारी, राजनेता पतन के मार्ग हैं। दस प्रतिशत लोग, 90 प्रतिशत लोगों का शोषण कर रहे हैं। शोषित समाज को जगाने की आवश्यकता है, जिसके लिए हमें अपनी नींव मजबूत करनी होगी।
विज्ञापन

हम सशक्त और चेतनावान बने इसके लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि लोग नशे व मांसाहार से मुक्त चरित्रवान जीवन यापन करें। मां की भक्ति करें और ज्ञान व आत्मशक्ति में स्वयं को केंद्रित करें। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप कलेसर ने कहा कि सभी लोग धर्मवान और कर्मवान बनें। प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने नशा, मांस मुक्त, चरित्रवान का जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुरुषोत्तम शर्मा, जोगिंद्र कांबोज, राजेंद्र भटली, डाॅ. नितेश चोपड़ा, जोहरी लाल, बीरबल बरेहडी, मुकेश कुमार, सुभाष सैनी, दीवानचंद, बीरबल बरेहड़ी, बलवंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed