फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   During investigation, 55 out of 63 documents were found correct

Yamuna Nagar News: जांच में 63 में से 55 दस्तावेज मिले सही

Wed, 25 Dec 2024 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Dec 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
During investigation, 55 out of 63 documents were found correct
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम ने लाल डोरा व आबादी देह में 10 साल से काबिज संपत्ति धारकों को संपत्ति प्रमाणपत्र देने के लिए दस्तावेज लेने को गुलाब नगर में शिविर लगाया। प्रमाणपत्र लेने के लिए 63 संपत्ति धारकों ने दस्तावेज दिए। जांच करने पर इनमें से 55 संपत्ति धारकों को दस्तावेज सही मिले। आठ के दस्तावेजों में कमियां पाई गई।
जिन संपत्ति धारकों के दस्तावेज सही हैं, उनके प्रमाणपत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रमाणपत्र मिलने से 10 साल से काबिज संपत्ति धारकों को संपत्ति पर उनका मालिकाना हक मिलेगा। कमेटी के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर एक के पूर्व पार्षद संजय राणा, कमेटी सचिव एवं निगम अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज, भवन निरीक्षक नरेश दहिया, पटवारी संजीव कुमार व अन्य की टीम ने संपत्ति धारकों के दस्तावेज लिए।
विज्ञापन

इस दौरान 63 लोगों ने संपत्ति प्रमाणपत्र लेने को दस्तावेज जमा कराए। कुछ लोगों द्वारा पूरे दस्तावेज नहीं दिए गए। कुछ के दस्तावेजों में कमियां पाई गई। कमेटी ने सभी संपत्ति धारकों के दस्तावेजों की गहनता से जांच की। जांच में 55 संपत्ति धारकों को दस्तावेज सही मिले। आठ संपत्ति धारकों के दस्तावेजों में कमियां मिली।नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने कमेटी सचिव व अन्य को निर्देश दिए कि जिन संपत्ति धारकों के दस्तावेज सही व पूरे हैं, उनके प्रमाण पत्र जल्द से जल्द तैयार किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दस्तावेज जरूरी

आबादी देह व लाल डोरा में स्थित संपत्तियों का प्रमाणपत्र लेने के लिए संपत्ति धारक को राजस्व विभाग द्वारा सत्यापित आबादी व लाल डोरा का शपथ पत्र, पिछले दस साल का बिजली बिल या पानी का बिल, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, जीएसटी सर्टीफिकेट, वोटर कार्ड, कब्जा प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद, निर्माणाधीन नक्शा प्रमाण पत्र में से कोई दो दस्तावेज। सेलडीड, कन्वेयन्स डीड, रिलीज डीड, जमाबंदी, फर्द, राजस्व विभाग द्वारा सत्यापित डिक्री, रजिस्ट्री और राजस्व विभाग द्वारा जारी वारसान रिपोर्ट दस्तावेज जरूरी है।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed