फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   dupty superitandent of zila parisha died from corona, son of minister and public heath dept je found positive

जिप के उपाधीक्षक की मौत, मंत्री का बेटा और जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन मिले पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
dupty superitandent of zila parisha died from corona, son of minister and public heath dept je found positive
जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को कोरोना से जिला परिषद के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट की मौत हो गई। वह लगभग एक वर्ष से एक निजी अस्पताल में डायलेसिस पर थे। वहीं बुधवार को हुई मौत के साथ ही अब तक कुल 18 मौतें कोरोना से हो चुकी है। वहीं 50 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही कोरोना के कुल 1003 केस हो गए है। वहीं 20 लोगों की रिपोर्ट आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया है। अब तक कुल 519 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं एक मंत्री का बेटा कोरोना पॉजिटिव मिला है। साथ ही पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन भी पॉजिटिव मिले हैं। ये दोनों पब्लिक से जुड़े हुए थे। फिलहाल इन दोनों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
निजी अस्पताल में हो रहे हैं पॉजिटिव केस
दुर्गा गार्डन निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत बुधवार को हो गई। मृतक जिला परिषद में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे। मृतक के जमाई ने बताया कि वह 17 अगस्त को डायलेसिस कराने के लिए निजी अस्पताल में गए थे। उसी दिन देर रात को उनको उल्टी हुई तो वह वेंटिलेटर पर चले गए। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने मंगलवार को उनका कोविड 19 का टेस्ट कराया। मृतक के जमाई ने बताया कि उनकी मौत बुधवार को हो गई थी। रिपोर्ट आने के इंतजार में अस्पताल प्रशासन ने उन्हें बॉडी नहीं दी। बुधवार देर रात को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को शव से अलग कर दिया। जबकि उससे पूर्व सभी उनके साथ थे। आरोप है कि निजी अस्पताल में एक वर्ष से उनके ससुर का डायलेसिस चल रहा है। आरोप है कि आईसीयू के पास ही कोविड अस्पताल बनाया हुआ है। यहां पर कोई भी अच्छा व्यक्ति आयेगा तो वह भी कोरोना पॉजिटिव हो जायेगा।
विज्ञापन

बॉक्स
रिपोर्ट पर उठाए सवाल
मृतक के जमाई ने आरोप लगाया है कि जो रिपोर्ट उन्हें भेजी गई है। उसमें उन्होंने सांस रूकने और भूख के कारण मौत बताई है। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं है। मृतक के जमाई ने बताया कि वह भी पेशे से चिकित्सक है। रिपोर्ट में बिना वजह के कारण लिखे गए है। ऐसा कुछ नहीं हुुआ है। हालांकि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन, मौत का कारण गलत बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
इन लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि गुरूवार को 50 नए कोरोना के केस आए हैं। जिसमें 47 वर्षीय पुरूष शिवाजी पार्क, 70 वर्षीय पुरूष गुरू अर्जुन नगर, 62 वर्षीय महिला बुडिया, 50 वर्षीय महिला पुलिस लाइन, 35 वर्षीय महिला चिट्टा मंदिर रोड, 29 वर्षीय पुरूष गांव ऊंचा चांदना सरस्वतीनगर, 36 वर्षीय पुरूष विकास नगर, 76 वर्षीय पुरूष जोगियां मौहल्ला छछरौली, 25 वर्षीय पुरूष गांव सरावां, 36 वर्षीय पुरूष सिविल लाइन जगाधरी, 31 वर्षीय पुरूष कैंप, 22 वर्षीय पुरूष न्यू हमीदा, 38 वर्षीय पुरूष राजा गार्डन, 57 वर्षीय पुरूष रेलवे कालोनी, 35 वर्षीय महिला गांव कूलपुर, 47 वर्षीय पुरूष रेलवे कालोनी, 52 वर्षीय पुरूष असंल टाउन, 25 वर्षीय पुरूष गांव मंडोली, 18 वर्षीय पुरूष विमल अस्पताल रादौर, 23 वर्षीय पुरूष, 57 वर्षीय महिला व 29 वर्षीय लड़की गर्ग अस्पताल रादौर, 45 वर्षीय पुरूष गांव अलाहर, 14 वर्षीय पुरूष गदौली कालोनी नजदीक तेजली स्टेडियम, 87 वर्षीय पुरूष नंदा कालोनी, 25 वर्षीय महिला पुलिस लाइन जगाधरी, 61 वर्षीय महिला से सिविल लाइन जगाधरी से, 43 वर्षीय पुरूष हाउसिंग बोर्ड जगाधरी, 46 वर्षीय महिला राजा गली जगाधरी, 41 वर्षीय महिला पटडी मौहल्ला, 38 वर्षीय पुरूष, 23 वर्षीय पुरूष जाट नगर रादौर, 38 वर्षीय पुरूष व 30 वर्षीय महिला करतारपुरा रादौर, 25 वर्षीय महिला व 14 वर्षीय पुरूष सरस्वती कालोनी जगाधरी, 48 वर्षीय पुरूष सेक्टर-18, 29 वर्षीय महिला त्यागी गार्डन, 40 वर्षीय पुरूष बुडिया, 32 वर्षीय पुरूष पीरभोली, 54 वर्षीय पुरूष दुर्गा गार्डन, 54 वर्षीय महिला सेक्टर-17 जगाधरी, 23 वर्षीय महिला गांव अराईयांवाला, 45 वर्षीय पुरूष दुर्गा गार्डन, 50 वर्षीय महिला सैक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, 40 वर्षीय पुरूष व 8 वर्षीय लड़की सढ़ौरा, 38 वर्षीय पुरूष गांव मछरौली, 43 वर्षीय पुरूष प्रोफेसर कालोनी, 25 वर्षीय महिला माडर्न कालोनी से हैं।

बॉक्स
227 मरीज होम आइसोलेट तो 489 है एक्टिव केस
सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 227 पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। अब जिले में कोरोना के 489 एक्टिव केस है। जबकि 15 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हैं। कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 1000 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक कुल 32,171 सैंपलों में से 22,156 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 2053 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed