फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dumper hit a young man returning from my brother's wedding, died

एनएच 344 के सुढैल चौक पर खड़े ट्रॉले में भिड़ा कैंटर, क्लीनर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dumper hit a young man returning from my brother's wedding, died
मेरठ के ध्यानार्थ ---
विज्ञापन

बारिश और कोहरे के कारण अंधेरे में खड़े ट्राले से भिड़ा कैंटर, क्लीनर की मौत
एनएच-344 पर सुढैल चौक के समीप हादसा, चालक भी हुआ जख्मी
चंडीगढ़ से दवाइयां लेकर सहारनपुर जा रहा था कैंटर, मुजफ्फरनगर निवासी था मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चंडीगढ़ से दवाइयां लेकर सहारनपुर जा रहे कैंटर की राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर सुढैल चौक के पास खड़े ट्राले से भिड़ंत हो गई। हादसे में कैंटर चालक और क्लीनर बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां क्लीनर की मौत हो गई, जबकि चालक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यूपी के शामली जिले के थाना भवन निवासी साकिर ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कैंटर पर बतौर चालक नौकरी करता है। उसके साथ मुजफ्फरनगर के निर्धाना निवासी नदीम क्लीनर की नौकरी करता था। शनिवार रात को वो और नदीम कैंटर में चंडीगढ़ नवभारत ट्रांसपोर्ट से दवाइयां व अन्य सामान लोड करके सहारनपुर के लिए चले थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे जब वे राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर सुढैल चौक के पास पहुंचे तो बारिश हो रही थी। उस समय सुढैल चौक के नजदीक एक 22 टायरा ट्राला सड़क पर खड़ा हुआ था। आरोपी चालक ने ट्रॉला का इंडीकेटर व डिपर नहीं जलाया था। बारिश व कोहरे के कारण अंधेरे में सड़क पर खड़ा ट्राला दिखाई नहीं दिया, जिससे उसका कैंटर ट्राले से टकरा गया। हादसे में वो और क्लीनर नदीम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर डायल-112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और उसे व क्लीनर नदीम को अस्पताल पहुंचाया, जहां नदीम की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्राला चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed