{"_id":"67ddd5ff5192d01ced09c303","slug":"dumper-came-in-contact-with-high-voltage-wire-driver-got-burnt-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-134891-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया डंपर, चालक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया डंपर, चालक झुलसा
Sat, 22 Mar 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर। खंड के गांव ब्राह्मण खेड़ा में मिट्टी डाल रहे डंपर चालक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
थाना बिलासपुर प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि बाल छप्पर निवासी अजय ब्राह्मण खेड़ा गांव में रामकुमार कश्यप के मकान के लिए मिट्टी लेकर गया था। मिट्टी प्लाट में डालने के लिए चालक अजय ने डंपर का जैक उठाया और वह नीचे उतारकर मिट्टी देखने आया। इस दौरान उसने ध्यान नहीं दिया कि जैक उठाने से डंपर का अगला का हिस्सा हाई वोल्टेज तार से टकरा गया है। अजय ने डंपर पर हाथ रखा तो वह करंट से बुरी तरह से झुलस गया। उसका बचाव करते समय रामकुमार के परिवार का एक सदस्य भी करंट की चपेट में आने से झुलस गया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से निजी अस्पताल पहुंचाया।
-- -- -- -- -- -- -