फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Due to the low price of poplar wood, the arrival in both the markets stopped

Yamuna Nagar News: पॉपुलर की लकड़ी के दाम कम होने से दोनों मंडियों में आवक हुई बंद

Wed, 03 Dec 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 03 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Due to the low price of poplar wood, the arrival in both the markets stopped
लकड़ी मंडी में पॉपुलर से लदी ट्रॉली।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्लाईवुड उद्योग के पॉपुलर की लकड़ी जरूरी है। दाम कम होने से जिले की दोनों मंडियों में पॉपुलर की लकड़ी नहीं आ रही है। इससे आढ़तियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी लकड़ी पर उनका कारोबार टिका है, जोकि अब बंद है।
पुराना सहारनपुर रोड व मानकपुर में लकड़ी मंडी है। इनमें 85 प्रतिशत उत्तर प्रदेश और 15 प्रतिशत पॉपुलर की लकड़ी लोकल आती है। पॉपुलर के रेट 1700 से 1400 रुपये प्रति क्विंटल आ जाने से कारोबार मंदा पड़ा है। हालांकि प्लाईवुड उद्योग पर अभी इसका असर नजर नहीं आ रहा, परंतु मंडी में लकड़ी नहीं आई तो आगे चल कर इस उद्योग पर भी गहरा असर पड़ सकता है। वैसे तो पॉपुलर की लकड़ी में कई वैरायिटी है, लेकिन 10 वेरायिटी की अधिक मांग है। इसी का रेट 1400 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गया। पहले यह 1700 रुपये प्रति क्विंटल तक थी। इस वैरायिटी की खास बात ये है इसका वेट कम होता है और प्लाईवुड के फायदेमंद भी। दोनों मंडियों में रोजाना औसतन 400 से 450 ट्राली लकड़ी की आती हैं। पर्याप्त कच्चा माल न होने से प्लाईवुड फैक्टरियों में उत्पादन 20 से 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है। जिले में प्लाईवुड की 300 से अधिक यूनिट हैं। इसके अलावा 400 से अधिक पिलिंग व सॉ मिल हैं।
विज्ञापन

इन प्लाईवुड यूनिट में रोजाना 7000 क्यूबिक मीटर प्लाई का उत्पादन होता है। मानकपुर व मंडौली लक्कड़ मंडियों में पहले रोजाना पॉपुलर व सफेदा की 800 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियां आती थी। मंडियों में 85 प्रतिशत लकड़ी उत्तर प्रदेश से आती है। बाकी लकड़ी हरियाणा के विभिन्न जिलों के अलावा हिमाचल प्रदेश व पंजाब से भी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लकड़ी मंडी एसोसिएशन के प्रधान बलदेव पंवार का कहना है पॉपुलर की लकड़ी के रेट कम होने से मंडी में यूपी से लकड़ी नहीं आ रही। पॉपुलर उत्पादक घाटे का सौदा बताते हुए मंडी में लकड़ी लाने से मना कर दिया है। इससे उनका कारोबार पर असर पड़े से नुकसान हो रहा है। क्योंकि ज्यादातर लकड़ी यूपी से ही आती है। पॉपुलर उत्पादकों का कहना है दाम कम होने से वे मंडी में अपनी लकड़ी नहीं गिराएंगे।

अभी उत्पादन पर कोई असर नहीं : बिहानी

प्लाईवुड फैक्टरी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जेके बिहानी ने बताया कि पॉपुलर की लकड़ी के रेट कम होने से मंडी में लकड़ी नहीं आ रही। लेकिन, प्लाईवुड उद्योग पर अभी इसका कोई असर नहीं है। इनके दाम ऊपर-नीचे चलते रहते हैं। यदि भविष्य में बिलकुल ही लकड़ी नहीं आती तब इसका असर जरूर पड़ेगा। लकड़ी का रेट काफी बढ़ गया है। प्लाई का रेट वही है। दूसरा लकड़ी भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाती। इसलिए उत्पादन पर तो असर पड़ता ही है। उम्मीद है आने वाले दिनों में कच्चा माल ज्यादा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed