फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Due to the fog, all trains are running late, causing inconvenience to passengers

Yamuna Nagar News: कोहरे के कारण सभी ट्रेनें लेट, यात्री हो रहे परेशान

Sat, 27 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Due to the fog, all trains are running late, causing inconvenience to passengers
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कोहरे के कारण सभी गाड़ियां अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। कई गाड़ियां तो छह घंटे लेट हैं। कोहरे से बिगड़ा ट्रेनों का शेड्यूल ठीक नहीं हो पा रहा है।इससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को सर्दियों की रात प्लेटफार्म पर ही गुजारनी पड़ रही है।
यात्री ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्म पर ठिठुरते रहते हैं और ट्रेनें लेट से और लेट होती जा रही है। कोहरे के कारण सिग्नल दिखाई न देने पर लोको पायलट को पटाखों से सिग्नल दिया जा रहा है। वहीं कर्मचारियों को ट्रैक पेट्रोलिंग में भी परेशानी हो रही है। गाड़ी संख्या 15653 गुवाहटी जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे 56 मिनट की देरी से यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंची। वहीं गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा अमृतसर मेल पांच घंटे 43 मिनट की देरी से चली।
विज्ञापन

इसी तरह जयनगर से अमृतसर गाड़ी संख्या 14673 शहीद एक्सप्रेस पांच घंटे 38 मिनट की देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। इसके अलावा दरभंगा से चलकर अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 15212 जननायक एक्सप्रेस तीन घंटे चार मिनट की देरी से चली। गाड़ी संख्या 14632 अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस दो घंटे 43 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलकर ऋषिकेश जाने वाली गाड़ी संख्या 14610 दो घंटा 20 मिनट की देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे 23 मिनट और गाड़ी संख्या 15012 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट की देरी से चली। इसी तरह गाड़ी संख्या 12231 लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा 47 मिनट, गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक घंटा 18 मिनट, गाड़ी संख्या 19307 इंदौर ऊना हिमाचल एक घंटा 46 मिनट लेट रही।

बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 35 मिनट, गाड़ी संख्या 13307 धनबाद फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस एक घंटा, मुंबई से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 12903 स्वर्ण मंदिर मेल एक घंटा, गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार मालनी एक्सप्रेस 50 मिनट और गाड़ी संख्या 64512 ऊना हिमाचल हरिद्वार एक्सप्रेस अपने समय से 45 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed