फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Due to non-lifting of paddy, the commission agents are on indefinite strike

Yamuna Nagar News: धान का उठान न होने से आढ़ती बेमियादी हड़ताल पर

Sun, 06 Oct 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Due to non-lifting of paddy, the commission agents are on indefinite strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। धान की आवक जोरों पर होने के बावजूद जिला प्रशासन अनाज मंडियों से अभी तक उठान शुरू नहीं करवा पाया है। इससे मंडियां धान की बोरियों व ढेरियों से अट गईं हैं। इसके विरोध में अनाज मंडियों के आढ़ती शनिवार से हड़ताल पर चले गए। आढ़तियों ने किसी भी किसान की धान को नहीं खरीदा। किसान बिना बेचे ही धान को ट्रैक्टर-ट्रालियों में लेकर वापस चले गए।
किसान खेतों से धान की फसल कटवाने के बाद शुक्रवार रात से ही मंडियों में इसे बेचने के लिए मंडियों में पहुंचने लगे थे। रातभर मंडियों में धान का पहरा देते रहे। सुबह आढ़तियों ने धान को खरीदने से मना कर दिया। इसी तरह जो किसान शनिवार को दिनभर धान लेकर मंडियों में पहुंचते रहे उसकी भी खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन

आढ़तियों ने किसानों को स्पष्ट बोल दिया कि किसान चाहे तो मंडी में अपनी धान को उतार कर ढेरी लगा सकता है, लेकिन आढ़ती उसकी खरीद नहीं करेंगे या फिर वह धान को वापस ले जा सकते हैं। जो किसान पास के ही गांवों से आए थे वह तो धान से भरी ट्रालियों को साथ लेकर चले गए। वहीं काफी किसान ऐसे भी थे जो ट्रैक्टर तो साथ ले गए, लेकिन धान से भरी ट्रालियों को मंडी में ही छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों का कहना है कि जिले की सभी 13 अनाज मंडियों में धान की खरीद हो रही है। सभी मंडियों में धान से भरी करीब 24 लाख बोरियां रखी हैं। सरकार बारीक धान का ही थोड़ा बहुत उठान करवा रही है, लेकिन मोटे धान का अभी तक उठान नहीं हुआ है। वहीं जगाधरी मंडी के प्रधान मनीष कांबोज का कहना है कि जगाधरी मंडी में ही करीब आठ लाख बोरियां रखीं हैं।
किसानों को परेशान कर रही सरकार : गुंदियाना
भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना का कहना है कि सरकार धान की खरीद न करके किसानों को परेशान कर रही है। खेतों में धान की फसल पूरी तरह से पकी खड़ी है, लेकिन सरकार उसे खरीद नहीं रही। किसानों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यदि जल्द ही धान की खरीद व उठान नहीं हुआ तो भाकियू सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेगी।


उठान होने पर ही करेंगे खरीद : जगमाल सिंह
हरियाणा अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान जगमाल सिंह का कहना है कि जब तक मंडियों से धान का उठान नहीं होगा तब तक वह खरीद नहीं करेंगे। सभी मंडियों में धान की खरीद पूरी तरह से बंद रही। इसे लेकर शनिवार काे सरस्वतीनगर अनाज मंडी में एसोसिएशन की बैठक की गई। बैठक में धान खरीद को लेकर चर्चा की गई। सरकार मैनुअल खरीद करके यह दिखाने का प्रयास कर रही है कि मंडियों से धान उठाया जा रहा है। वहीं सारा धान मंडियों में ही पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed