फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Due to negligence, the toilets are dirty

Yamuna Nagar News: अनदेखी से शौचालयों में गंदगी का आलम

Tue, 05 Nov 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 05 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Due to negligence, the toilets are dirty
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। नगरपालिका की ओर से शहर के लोगों के लिए बनाए गए मॉडल शौचालयों की साफ-सफाई न होने से गंदगी का आलम बना रहता है। देखरेख सही से न होने के कारण शौचालयों के नल तक चोरी हो चुके हैं। वहीं शौचालयों में पानी न होने के कारण भी गंदगी हर समय देखी जा सकती है।
नगरपालिका के कर्मचारियों की अनदेखी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजेश कुमार, टोनी, मुकेश, सुरेश कुमार, चंद्रभान, शेरसिंह, जंगशेर आदि ने बताया कि नगर पालिका द्वारा शहर में दो शौचालयों का निर्माण करवाया गया था। एक पुराने बस स्टैंड के पास, वहीं दूसरा शौचालय थाने के पास बनाया गया था।
विज्ञापन

शौचालयों में पानी निकासी के लिए ऑटोमेटिक नल लगे हुए थे। लेकिन नगरपालिका के कर्मचारियों की अनदेखी के कारण शौचालयों के ऑटोमेटिक नलों को चोर चुरा ले गए। वहीं नलों को तोड़ दिया गया है। इसके बावजूद नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा आज तक शौचालयों की मरम्मत व साफ सफाई का कार्य नहीं करवाया गया। लोगों का कहना है कि यदि शौचालयों की मरम्मत नहीं करवाई जा सकती, कम से कम सफाई तो करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed