फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Due to enmity, neighbors entered the house and attacked, broke the car

Yamuna Nagar News: रंजिश में पड़ोसियों ने घर में घुसकर किया हमला, कार तोड़ी

Mon, 10 Jun 2024 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Jun 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Due to enmity, neighbors entered the house and attacked, broke the car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। मुसिंबल गांव में रंजिशन पड़ोस में रहने वाले लोगों ने एक परिवार के कई सदस्यों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मायके में अपने पति के साथ मिलने आई महिला भी इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गई। हमलावरों ने कार को भी तोड़ दिया। पुलिस ने हमलावरों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में मुसिंबल गांव के रवि कुमार ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसके पास एक लड़का व एक लड़की है। गत चार मई को उसकी पत्नी रज्जी गांव के ही रजत के साथ घर से फरार हो गई थी। तब से रजत का परिवार उनसे रंजिश रखता है। सात जून की रात जगमाल सिंह, मोहन लाल, नरेश कुमार, सचिन, सुरेश, करनैल सिंह पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर के गेट के पास आकर उसे गालियां देने लगे।
विज्ञापन

उसकी मां कस्तूरी देवी ने गेट खोला तो आरोपियों ने बाल पकड़ कर मां को गली में घसीटा। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गालियां दी। उसका जीजा ममीदी निवासी रवि कुमार भी अपने बच्चों के साथ उस दिन मिलने के लिए घर पर आया हुआ था। जीजा गली में शोर सुनकर गया तो अरोपियों ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जगमाल सिंह, मोहन लाल, नरेश कुमार, सचिन, सुरेश, करनैल सिंह ने उन्हें पीटा। इतना ही नहीं जब उसकी बहनें रिंकी, रेनु, सिमरन घर से बाहर निकली उनके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी उसका भाई वीरपाल अपनी कार में वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। करनैल सिंह ने वीरपाल के सिर पर गंडासी से वार किया। हमलावरों ने कार पर डंडे मारे और शीशा तोड़ दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पर पहुंच गए। हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed