फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Due to bad weather, there is increased concern of the arhtiyas and farmers in the mandis

मौसम खराब होने से मंडियों में आढ़तियों और किसानों की बढ़ी चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Due to bad weather, there is increased concern of the arhtiyas and farmers in the mandis
जगाधरी। मौसम के बदले मिजाज ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान उत्पादकों के साथ अब आढ़ती व मिलर्स भी मौसम को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग ने दशहरे से तीन दिन तक प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई हैं। वहीं बुधवार को छाए बादल से किसानों व आढ़तियों की धड़कने तेज हो गई। चूंकि धान उत्पादक पहले ही फसल में अज्ञात बीमारी व भारी बारिश की मार झेल रहे हैं। जिले में सैकड़ों एकड़ में लगी धान प्रभावित हुई है। हालांकि धान की कटाई जोरों पर है और मंडियों में भी आवक में तेजी आई है। जिले में अब तक 84,885 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। आवक तेज और उठान धीमा होने से जिले की मंडियां धान की बोरियों से अटी पड़ी हैं। शेड के बाद फड़ पर भी बोरियां रखी जा रही है। शहर की अनाज मंडी की अपेक्षा कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र मंडियों में ज्यादा हालत खराब हैं। चूंकि कई मंडियों में शेड कम और क्षमता कम है जबकि वहां आवक ज्यादा होती है। इस बार जिले में पांच लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। जिले के किसान धान कटाई में जुटे हुए हैं, ताकि बारिश से पहले वे फसल मंडी पहुंचा सकें। शहर की जगाधरी अनाज मंडी में कुल 14,141 मीट्रिक टन धान खरीद गई है।
विज्ञापन

उठान धीमा, बोरियों से अटी मंडियां
सीजन पीक पर होने से मंडियों में धान की आवक तेज हो गई है। खरीद भी तेजी से हो रही है, जबकि मंडियों में उठान धीमा है। उठान धीमा होने से मंडियों में धान की बोरियों के ढेर लग गए हैं, वहीं मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे किसानों, आढ़तियों व मिलर्स की चिंता बढ़ गई है। जगाधरी अनाज मंडी में करीब डेढ़ लाख बोरियां उठान के इंतजार में पड़ी हैं। जबकि जिले की अन्य 13 मंडियों में करीब आठ लाख बोरियों का उठान किया जाना है। हालांकि उठान जारी है, लेकिन यह बहुत धीमा है। मौसम विभाग द्वारा जताई गई बारिश की संभावना के बाद डीसी ने अधिकारियों व एजेंसियों को उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed