फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drunk school bus driver faints on the road, children scream

Yamuna Nagar News: नशे में धुत स्कूल बस चालक रास्ते में हुआ बेसुध, चिल्लाते रहे बच्चे

Fri, 28 Nov 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Drunk school bus driver faints on the road, children scream
चाहड़ो बस अड्डे पर सड़क के बीच खड़ी मून लाइट हाई स्कूल रूप नगर की स्कूली बस। संवाद - फोटो : ramnagar news
जगाधरी। जगाधरी-व्यासुपर हाईवे पर उस समय कई बच्चों की जान बच गई जब नशे में धुत चालक की स्कूल बस एक अन्य बस से टकराने से बच गई। साइड बचाते हुए स्कूल बस सड़क किनारे पहुंच गई और नशे में धुत चालक स्टेयरिंग पर ही गिर गया। इस दौरान बस में सवार बच्चे डर के मारे चीखते-चिल्लाते रहे। इसके बाद बच्चे जान बचाकर बस से उतर कर भागे। इस दौरान चालक बस में बेसुध पड़ा रहा और परिचालक गायब हो गया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शहर के एक पब्लिक स्कूल की बस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल बस का चालक नशे में धुत पड़ा है और बस हाईवे पर सड़क पर तिरछी खड़ी है। चालक बस के बोनट पर बेसुध गिरा पड़ा है। वीडियो में बताया जा रहा है कि बस चालक नशे में था और रोडवेज की बस से टकराने वाला था। बस में सवार बच्चे जोर-जोर से चिल्ला व रो रहे थे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ और बस सड़क किनारे पहुंच गई। बच्चे बस से उतर कर अपने आप घर चले गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने यह घटना देखी और इसकी वीडियो बना ली। वहीं, बस पर लिखे नंबर पर कॉल कर स्कूल प्रबंधकों को इसकी जानकारी दी। यह वीडियो वायरल होने के साथ ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर फिर से बहस छिड़ गई है। अभिभावकों का कहना है कि उनके बच्चे अकेले न आए इसके लिए बस लगाई है, लेकिन इस घटना से उन्हें अपने बच्चों की चिंता होने लगी है। हालांकि इस दौरान परिचालक बस व आसपास कहीं नहीं मिला और न ही लोगों को स्कूल प्रबंधकों की ओर से इस पर कोई स्पष्ट उत्तर दिया गया है। इससे लोगों में रोष है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने कहा कि उनके पास इस संबंधी कोई शिकायत नहीं है। किसी आमजन या अभिभावकों की ओर से मौखिक व लिखित कोई शिकायत नहीं दी है। यह बेहद गंभीर व चिंतनीय विषय है और यदि ऐसा हुआ तो वे तुरंत इसकी जांच करवाएंगी। जांच के अनुसार इसमें कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चाहड़ो बस अड्डे पर सड़क के बीच खड़ी मून लाइट हाई स्कूल रूप नगर की स्कूली बस। संवाद

चाहड़ो बस अड्डे पर सड़क के बीच खड़ी मून लाइट हाई स्कूल रूप नगर की स्कूली बस। संवाद- फोटो : ramnagar news

चाहड़ो बस अड्डे पर सड़क के बीच खड़ी मून लाइट हाई स्कूल रूप नगर की स्कूली बस। संवाद

चाहड़ो बस अड्डे पर सड़क के बीच खड़ी मून लाइट हाई स्कूल रूप नगर की स्कूली बस। संवाद- फोटो : ramnagar news

चाहड़ो बस अड्डे पर सड़क के बीच खड़ी मून लाइट हाई स्कूल रूप नगर की स्कूली बस। संवाद

चाहड़ो बस अड्डे पर सड़क के बीच खड़ी मून लाइट हाई स्कूल रूप नगर की स्कूली बस। संवाद- फोटो : ramnagar news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed