फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drug pills were being sold at the kirana and vegetable shop

किराना और सब्जी की दुकान पर बिक रही थी नशे की गोलियां

Thu, 17 Sep 2020 06:51 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी माई सिटी रिपोर्टर, जठलाना (यमुनानगर)
माई सिटी रिपोर्टर, जठलाना (यमुनानगर) Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 17 Sep 2020 06:51 PM IST
सार

पुलिस ने दोनों दुकानों से 590 नशे की गोलियां बरामद कीं, दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
Drug pills were being sold at the kirana and vegetable shop
ड्रग - फोटो : ANI

विस्तार

रादौर पुलिस ने जमालपुर बस अड्डे के पास एक किराना  और एक सब्जी की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार के पास से नशे की 590 गोलियां बरामद कीं। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। थाना रादौर के एएसआई अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव जमालपुर बस अड्डे के पास एक किराना और सब्जी की दुकान चलाने वाला नैबसिंह निवासी जमालपुर अपनी दुकान पर नशे की दवाइयां बेचने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

 
जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस के कर्मचारियों द्वारा डीएसपी रादौर रणधीर सिंह को दी गई। प्रशासन की ओर से दुकान पर रेड करने के लिए बीडीपीओ रादौर कवंरभान नरवाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। जिसके बाद पुलिस ने दुकान पर छापा मारा तो पुलिस को अलग अलग कंपनियों की भारी संख्या में नशीली दवाइयां बरामद हुई। पुलिस ने मामले की सूचना जिला औषधी नियंत्रण अधिकारी प्रवीन कुमार को देकर मौके पर बुलाया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर नशीली दवाईयों की जांच की। जांच के बाद लगभग 590 नशीली गोलियां दुकान से बरामद हुई। पुलिस ने इस बारे दुकानदार नैबसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed