फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drop down construction in unauthorized colonies, Yamunanagar

अनाधिकृत कालोनियों पर चला पीला पंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Drop down construction in unauthorized colonies, Yamunanagar
अनाधिकृत कालोनी में निर्माण गिराते विभाग के कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिला शहरी योजनाकार विभाग ने तीन अनाधिकृत कालोनियों में कार्रवाई करते हुए कुल साढ़े चार एकड़ भूमि मुक्त कराई। विभाग की यह कार्रवाई गांव सरस्वती नगर, उप तहसील सरस्वती नगर क्षेत्र में की गई।
इस दौरान यहां से कालोनी की कच्ची सड़क, छह निर्माण ध्वस्त किए गए। दूसरी जगह एक दुकान, डीलर कार्यालय, 22 डीपीसी, 2 चहारदीवारी भी गिरा दी गई। इस दौरान हंगामा न हो इसके लिए भारी पुलिस बल के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए थे। डीटीपी अमित मधोलिया ने बताया कि वीरवार को विभाग की ओर से तीन कालोनियों में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

यह कालोनियां नियमों के खिलाफ काटी गई थी। इस पर विभाग ने यह कार्रवाई की। इसके लिए सरस्वती नगर के नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। थाना छप्पर प्रभारी की ओर से पुलिस बल दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपनी गाढ़ी कमाई ऐसी अनधिकृत कालोनियों में निवेश न करे। जमीन खरीदने से पहले किसी भी जांच के लिए डीटीपी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान एटीपी दिनेश सिंह, जेई रविंद्र सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की जमीन पर बने घर तोड़े
संवाद न्यूज एजेेंसी
साढौरा। खंड साढौरा के गांव गलोडी में प्रशासन ने सड़क पर बने पक्के मकान को जेसीबी से तोड़ दिया। प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के बावजूद भवन स्वामी निर्माण और अतिक्रमण नहीं हटाया। प्रशासन ने फोर्स के साथ गांव में पहुंच कर अवैध निर्माण को तोड़ दिया।
गांव गलोड़ी में पीडब्ल्यूडी की सड़क बनाई जा रही थी। सड़क के दोनों किनारों पर पीडब्ल्यूडी की जगह पर गांव वालों ने पक्का मकान का निर्माण करा लिया था। कुछ समय पहले विभाग ने निशानदेही लेकर मकान मालिकों को सरपंच के माध्यम से जगह खाली करने को कहा गया था।

गांव वालों ने जगह खाली नहीं की। इससे सड़क निर्माण का काम अधूरा पड़ा रहा। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि विभाग ने जिला उपायुक्त से अनुमति लेकर पुलिस व ड्यूटी मजिस्ट्रेट भारत भूषण के साथ सभी अवैध मकानों को तोड़कर जगह खाली करवा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed