{"_id":"662d842ed51f23d49a021ef4","slug":"drizzle-with-strong-wind-heartbeats-of-farmers-increased-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-118080-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तेज हवा संग बूंदाबांदी, किसानों की बढ़ीं धड़कनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तेज हवा संग बूंदाबांदी, किसानों की बढ़ीं धड़कनें
Sun, 28 Apr 2024 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में मौसम ने शुक्रवार रात अचानक करवट ले ली। रातभर तेज हवाएं चली। वहीं शनिवार सुबह व दोपहर बाद जिले में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। बूंदाबांदी को देखते ही किसानों की परेशानी बढ़ गई। क्योंकि जिले में अभी भी काफी एकड़ में गेहूं की फसल खड़ी है।
मौसम को देखते हुए किसान जल्द से जल्द फसल को खेतों से समेटने में लग गए है। वहीं दिनभर न के बराबर धूप निकलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद तो मौसम ऐसा हो गया मानो तेज बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अभी रविवार व सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।
रात में मौसम बदलने से शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था। शुक्रवार रात से ही आसमान में बिजली चमकने लगी थी। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने लगी। आंधी के कारण लोगों का बाहर रखा हुआ सामान यहां वहां बिखरने लगे।
विज्ञापन
वहीं शनिवार सुबह एक बार फिर से आसमान में काले बादल छा गए। इससे मौसम सुहावना हो गया। सुबह आठ बजे ही कुछ मिनट के लिए कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। जैसे ही आसमान से बूंदें टपकने लगी तो मंडियों में खुले आसमान के नीचे रखी गेहूं की बोरियों को ढकने में मजदूर लग गए। परंतु तिरपाल कम होने के कारण सभी बोरियों को ढका नहीं जा सका। बारिश हो जाती तो खुले में रखा गेहूं भीग जाता।
जिले की सभी 13 अनाज मंडियों में अभी तक कुल 224788 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। जिसमें से 139300 एमटी गेहूं यानि 61.97 प्रतिशत का ही उठान हो सका है। अभी भी मंडियों में 85488 एमटी यानि 16 लाख से अधिक गेहूं की बोरियां पड़ी हुई हैं। एजेंसी अनुसार बात करें तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 79462 एमटी, हैफेड ने 122120 एमटी व हरियाणा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन ने 23206 एमटी गेहूं की खरीद की है।