फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drizzle, cold increased due to wind, chances of fog

Yamuna Nagar News: बूंदाबांदी, हवा से बढ़ी ठंड, कोहरे के आसार

Tue, 10 Dec 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Drizzle, cold increased due to wind, chances of fog
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में रविवार रात कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। आधी रात को करीब एक घंटे तक बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई है। माना जा रहा है कि बूंदाबांदी होने के बाद अब कोहरा भी पड़ सकता है। सोमवार को दिनभर ठंडी हवा चलती रही। दिनभर हल्की धूप निकलती रही, जिसका लोगों को पार्कों, छतों पर आनंद लिया।
जिले का अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी जिससे ठंड में वृद्धि होगी। रविवार को दोपहर के समय बादल उमड़ आए थे। माना जा रहा था कि शाम के समय बारिश होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आधी रात को अचानक मौसम ने पलटी मारी और बूंदाबांदी होने लगी।
विज्ञापन

बिलासपुर व आसपास के एरिया में बूंदाबांदी बिल्कुल भी नहीं हुई। अन्य जगहों पर एक घंटे तक बूंदाबांदी होती रही। कहीं-कहीं तो थोड़ी देर के लिए तेज बारिश हुई। जिस कारण सुबह सड़कों किनारे थोड़ा बहुत पानी देखा गया। वहीं बूंदाबांदी की वजह से शहर के एक्यूआई में काफी सुधार हुआ है। सोमवार को एक्यूआई 179 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई माह से जिले में बारिश नहीं हुई थी। जिससे वातावरण में धूल का गुबार छाया हुआ था। हवा में मौजूद धूल के कण लोगों की परेशानी बढ़ा रहे थे। कृषि विभाग के एपीपीओ डॉ. सतीश अरोड़ा ने बताया कि बूंदाबांदी से सबसे ज्यादा फायदा गेहूं की फसल को होगा। जितनी ज्यादा ठंड होगी गेहूं की फसल को भी उतना ही फायदा होगा।

जिले में गेहूं का रकबा करीब 92 हजार हेक्टेयर है। इस बार दिन का तापमान भी काफी अधिक था, जिससे गेहूं के पौधों को बढ़ोतरी ठीक से नहीं हो पा रही थी। कुछ जगह गेहूं में गुलाबी सूंडी का असर देखा गया था। धान कटाई के बाद यह सूंडी गेहूं के खेतों में पहुंच जाती है। परंतु इसका फसल पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता। किसानों को घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed