फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drinking water pipeline broken, flowing on the road

Yamuna Nagar News: पीने के पानी की पाइपलाइन टूटी, सड़क पर बह रहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:55 AM IST
विज्ञापन
Drinking water pipeline broken, flowing on the road
रादौर। नगरपालिका की ओर से औड़ कॉलोनी से लेकर खेड़ा मोहल्ला पक्का घाट तक सीवरेज पाइपलाइन बिछाई गई है। छिबी मोहल्ला में ठेकेदार द्वारा सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग की पीने के पानी की पाइपलाइन टूट गई है। ऐसे में पानी सड़क पर बह रहा है जिससे स्थानीय लोगों में नगरपालिका की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। स्थानीय निवासी साहिल, मोंटी, राजेश, प्रवेश, रामकुमार, आशीष आदि ने बताया कि नगरपालिका द्वारा औड़ कॉलोनी से लेकर खेड़ा मोहल्ला पक्का घाट तक सीवरेज पाइपलाइन बिछाई गई है। कार्य के दौरान पीने के पानी की पाइप लाइन टूट गई थी। ठेकेदार ने टूटी पाइपलाइन को अनदेखा कर अपना काम खत्म करने के बाद चले गए। स्थानीय लोगों ने टूटी पाइपलाइन के बारे में जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व नगरपालिका ठेकेदार कर्मचारियों को काफी बार अवगत करवाया। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने दोनों विभागों के अधिकारियों से मांग की कि जल्द से जल्द पीने के पाइपलाइन की समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed