फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drinking water crisis may deepen in Haryana, Delhi and UP with summer

Yamuna Nagar News: गर्मी संग हरियाणा, दिल्ली व यूपी में गहरा सकता है पेयजल संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis may deepen in Haryana, Delhi and UP with summer
गर्मी संग हरियाणा, दिल्ली व यूपी में गहरा सकता है पेयजल संकट
विज्ञापन

हथिनीकुंड बैराज में यमुना का जलस्तर गिरा, मांग अनुरूप नहीं हो पा रही आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी

जगाधरी। गर्मी में पानी की खपत बढ़ गई है। इसके साथ ही हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जल स्तर घट गया है। वीरवार को यमुना का जलस्तर घटकर 2316 क्यूसेक पर पहुंच गया। घटते जलस्तर के कारण हरियाणा, दिल्ली व यूपी को आवश्यकता अनुसार पानी की आपूर्ति नहीं की जा पा रही है।

गुरुवार को बैराज से हरियाणा के लिए 9000 क्यूसेक और उत्तर प्रदेश की ओर से 1500 क्यूसेक पानी की डिमांड थी, लेकिन यमुना में पर्याप्त पानी नहीं है। बैराज कंट्रोल रूम के अनुसार, वीरवार को यमुना का जल स्तर 2316 क्यूसेक दर्ज किया गया, जिसमें से उत्तर प्रदेश को 175 क्यूसेक, जबकि पश्चिम दक्षिण हरियाणा के लिए 1000 क्यूसेक और दिल्ली को 761 क्यूसेक पानी की आपूर्ति की गई। जबकि 352 क्यूसेक पानी बैराज से नदी में छोड़ा गया। सिंचाई विभाग के मुताबिक, बीते कई दिनों से नदी के जलस्तर में काफी कमी आई है। इससे पहले मंगलवार को नदी में मात्र 1927 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। वहीं दो अप्रैल को बैराज से उत्तर प्रदेश को सुबह पांच बजे मात्र 44 और सुबह छह बजे 68 क्यूसेक पानी की आपूर्ति की गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यदि यमुना के जलस्तर में वृद्धि नहीं हुई तो प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी जल संकट गहरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed