{"_id":"6a6907b698af2147af0ea987","slug":"drinking-water-crisis-in-mistri-mohalla-for-four-days-residents-distressed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160323-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मिस्त्री मोहल्ले में चार दिन से पेयजल संकट, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मिस्त्री मोहल्ले में चार दिन से पेयजल संकट, लोग परेशान
Wed, 29 Jul 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
बंद पड़े जलघर के बारे में जानकारी देते मिस्त्री मोहल्ले के निवासी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सरस्वतीनगर के मिस्त्री मोहल्ले में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी नहीं आने से क्षेत्रवासियों को घरेलू कार्यों और दैनिक जरूरतों के लिए इधर-उधर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
अंकुश मल्होत्रा ने बताया कि कई दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दिनेश से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मिस्त्री मोहल्ले का बोरवेल ठप हो गया है, जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है।
मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और समाधान की प्रक्रिया चल रही है। क्षेत्रवासियों विन्नी, अमित और मुकेश ने बताया कि विभाग ने अस्थायी व्यवस्था की है, लेकिन उससे सभी उपभोक्ताओं की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द नई व्यवस्था कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करवाई जाए, जिससे पानी का संकट दूर हो सके।