फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drinking water crisis in Khajuri village, Yamunanagar

खजूरी गांव में पेयजल का संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Khajuri village, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। गांव खजूरी में एक महीने से पीने के पानी की किल्लत से गांववासी परेशान हैं। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता राकेश पांचाल ने एसडीएम रादौर को पत्र भेजकर बाधित जलापूर्ति को सुचारु करने के लिए गुहार लगाई है।
पांचाल ने बताया कि गांव खजूरी में 16-17 वर्ष पहले जल आपूर्ति विभाग ने एक ट्यूबवेल लगवाया था, जिसका बोर व मोटर अब खराब पड़ी हुई है। लोगों की मांग पर नया ट्यूबवेल लगवाया जा चुका है। नए ट्यूबवेल पर बिजली कनेक्शन नहीं है। ग्रामीणों की ओर से पंचायती राज विभाग, जलापूर्ति विभाग व बिजली निगम के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर नया ट्यूबवेल कनेक्शन शुरू करने की मांग की गई थी, अभी तक जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई। गर्मी के मौसम के कारण अब पेयजल संकट अपने चरम पर है। ग्रामवासी दर-दर भटकने को मजबूर हो रहे हैं। पुरुष, महिलाएं व बच्चे सभी दूरदराज के खेतों में स्थित ट्यूबवेल से सिर पर पानी के बर्तन रखकर अपने लिए और पशुओं के लिए पानी लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 मई 2021 को सभी विभागों को पत्र के माध्यम से गांव की जलापूर्ति समस्या से अवगत कराया गया था। अधिकारियों ने 3 दिन के अंदर अंदर जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया था, लेकिन जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु नहीं की गई है। सभी ग्रामवासी जल्द से जल्द जलापूर्ति समस्या से छुटकारा चाहते हैं। इस बारे में जलापूर्ति विभाग के जेई रामेश्वर दास ने बताया कि जल्द ही गांव में नया ट्यूबवेल शुरू करवा दिया जाएगा, जिससे पेयजल की दिक्कत खत्म हो जाएगी। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed