{"_id":"66d38f4fef4c3575c00b8a14","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-colonies-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-124638-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कॉलोनियों मेें गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कॉलोनियों मेें गहराया पेयजल संकट
Sun, 01 Sep 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 01 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गर्मी में कस्बा के लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कस्बे के आंबेडकर नगर व श्रीराम कॉलोनी में लोगों को 20 दिन से पानी नहीं मिल रहा। पूरे दिन में लोगों को केवल रात को आठ के बाद ही पानी मिल रहा है। वह भी मात्र एक घंटे के लिए मिलता है। सुबह के समय लोगों को पानी की एक बूंद तक नहीं मिल रही।
बिना पानी के आंबेडकर नगर व श्रीराम कॉलोनी के सैकड़ों घरों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। शनिवार को भी लोगों को पानी नहीं मिला। लोगों ने मजबूरन गुरु रविदास मंदिर परिसर में लगे सबमर्सिबल पंप में पाइप लगाकर किसी तरह थोड़ा बहुत पानी लिया। लोगों का आरोप है कि कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस बारे में बात कर चुके हैं, लेकिन हर बार जांच करने का आश्वासन देते हैं। इसके बावजूद पानी नहीं आ रहा।
आंबेडकर नगर निवासी बलिंद्र, सचिन, मुकेश, राजेश कुमार, सुभाष, बलिंद्र, गुलशन, जोनी, रोशन, हैप्पी, अमरजीत ने बताया कि गुरु रविदास मंदिर के आसपास के सैकड़ों घरों में करीब 20 दिनों से सुबह के समय पीने का पानी नहीं आ रहा है। कुछ दिन पहले सुबह सात से नौ बजे तक पानी नहीं आता था। नौ बजे के बाद थोड़ा बहुत पानी मिल जाता था। अब तो वह भी मिलना बंद हो गया है।
विज्ञापन
रात आठ बजे के बाद ही थोड़ी बहुत देर के लिए पानी आता है। इस बारे में लोग जनस्वास्थ्य विभाग बिलासपुर के कार्यालय में शिकायत भी दर्ज करवाई थी, लेकिन विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया। लोगों ने बताया कि पहले आंबेडकर नगर में चौराही रोड पर जरनैल डेयरी के पास लगे ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई होती थी। करीब सात माह पहले इस ट्यूबवेल का बोरवेल फेल हो गया था।
तब से लेकर आज तक पानी का संकट है। पहले थोड़ा बहुत पानी दिन के समय मिल जाता था, लेकिन अब तो वह भी मिलना बंद हो गया है। कोई मंदिर में लगे सबमर्सिबल से पानी पी रहा है तो कोई यहां वहां से लेकर आ रहा है। सुबह पानी न मिलने से लोगों के घरों के काम प्रभावित हो रहे हैं, क्योंकि सुबह के समय ही पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। सुबह ही बच्चों को तैयार होकर स्कूल जाना पड़ता है।
इसके अलावा लोग भी अपने काम धंधे पर जाते हैं। वहीं महिलाओं को भी बर्तन साफ करने से लेकर कपड़े धोने होते हैं। कभी अधिकारी कहते हैं कि यह एरिया ऊंचा है इसलिए वहां पानी नहीं पहुंचता। यदि एरिया ऊंचा है तो इसके चारों तरफ पानी कैसे पहुंच रहा है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो-तीन दिन में पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
सोमवार को करेंगे जांच : एसडीओ
जनस्वास्थ्य विभाग साढौरा के एसडीओ जफर इकबाल का कहना है कि पानी की समस्या जायज है। नर्सरी के पास लगे ट्यूबवेल का बोरवेल भी फेल हो गया है। जैसे ही कहीं से मशीन मिलती है तो ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू हो जाएगा। वह सोमवार को खुद इसकी जांच करने के लिए मौके पर जाएंगे।