फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Draw inspiration for your struggles from the life of the martyr: Suman

शहीद के जीवन से लें संघर्ष की प्रेरणा : सुमन

Sat, 27 Dec 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Draw inspiration for your struggles from the life of the martyr: Suman
शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती मेयर व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहीद उधम सिंह कांबोज चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को शहीद स्मारक गोविंदपुरा में महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह कांबोज का 127वां जन्मदिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि मेयर सुमन बहमनी ने शहीद उधम सिंह से देशभक्ति और संघर्ष करने की प्रेरणा लेने का आह्वान ककाय। मार्केट कमेटी अध्यक्ष राकेश त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राणा, वार्ड 22 की पार्षद रूचि शर्मा, वार्ड 4 की पार्षद रूचि कांबोज और वार्ड 7 के पार्षद प्रियांक शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों की ओर से शहीद उधम सिंह कांबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। मेयर बहमनी ने कहा कि शहीद उधम सिंह कांबोज का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है। उनके बलिदान से ही देश को आजादी मिली। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्श अपनाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राकेश त्यागी ने भी शहीदों के विचारों को जीवन में उतारने की अपील की। ट्रस्ट प्रधान सुभाष कांबोज ने शहीद के बताया कि जलियांवाला बाग हत्याकांड ने शहीद उधम सिंह के जीवन की दिशा तय कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed