{"_id":"6807f71d2b9ccc80a007f6d2","slug":"drains-will-be-cleaned-before-monsoon-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-136586-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मानसून से पहले होगी नालों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मानसून से पहले होगी नालों की सफाई
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम के चुनाव के बाद मंगलवार को ननि सदन की पहली बैठक ग्रे पेलिकन होटल में हुई, जोकि सवा 11 बजे शुरू हुई।
पहले चरण में बजट फिर प्रस्ताव मीटिंग हुई, लेकिन प्रस्ताव मीटिंग में माहौल उस समय गर्मा गया जब वार्ड सात के पार्षद प्रियांक शर्मा ने निगम के एसई हेमंत कुमार के द्वारा अपने-अपने वार्ड के 25-25 लाख रुपये के कार्य बताएं, इस पर प्रियांक शर्मा उन पर भड़क उठे, और कहा-पहले आपने जो उनके वार्ड में विकास कार्य होने थे उनकी फाइल को दबाकर रखा इससे वह अधूरे रहे गए और उनके मंत्री विस चुनाव में हार गए।
इस पर एसई हेमंत कुमार ने तर्क दिया कि हम कौन है फाइल दबाने वाले, हम बिना भेदभाव के काम करते हैं। इस पर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने एसई की बात का समर्थन करते हुए कहा आपके वार्ड में जो करोड़ों रुपये के जो विकास कार्य हुए हैं तो वो कैसे हो जाते। एक काम रुकने पर आप एसई पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।इसके बाद वहां मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने मामले का ठंडा करवाया।
100 दिन के भीतर होंगे सभी कार्य : वहीं मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि सदन बैठक में पास हुए सभी कार्य सौ दिन के भीतर सिरे चढ़ाएंगे। इस दौरान पार्षदों ने सफाई व्यवस्था, शहर के सुंदरीकरण, पानी निकासी, स्ट्रीट लाइट, अवैध कॉलोनियों, बेसहारा पशुओं, प्रॉपर्टी आईडी, आवारा कुत्तों, सड़कों व नालियों के निर्माण, पार्कों के सुंदरीकरण समेत अनेक समस्याएं रखी। वहीं, बैठक में तीन धन्यवाद प्रस्ताव भी पास किए गए। पहला प्रस्ताव शहर का सुंदरीकरण करने पर पार्षद विभोर पहुजा ने नगर निगम का किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा हमीदा हैड के पास बहुत सुंदर व आकर्षक पार्क बनाया जाएगा। इसके अलावा फतेहपुर पुल से कैनाल रेस्ट हाउस तक पश्चिमी यमुना नहर किनारे रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। जिससे हमारा शहर बहुत ही सुंदर बनेगा। दूसरा धन्यवाद प्रस्ताव वार्ड सात से पार्षद प्रियांक शर्मा ने रखा।
उन्होंने एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव रखा। ताकि देश में एक ही बार में सभी चुनाव एक साथ हो। इससे जहां करोड़ों रुपये खर्च बचेगा। वहीं, अधिकारियों व आम जनता का भी समय बचेगा। तीसरा धन्यवाद प्रस्ताव वार्ड 13 से पार्षद श्याम लाल ने रखा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि तेजली खेल परिसर का सुंदरीकरण व डवलेप कर प्रदेश स्तर का खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। लगभग 90 करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्लांट का हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया है।
संबंधित समाचार पेज 3 पर