फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drains found filled with dirt, notice to contractor

Yamuna Nagar News: गंदगी से अटे मिले नाले, ठेकेदार को नोटिस

Sun, 30 Jun 2024 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 30 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Drains found filled with dirt, notice to contractor
यमुनानगर। मानसून की बारिश से पहले शनिवार को डीएमसी डाॅ. विजयपाल यादव के निरीक्षण में शहर में जल निकासी की पोल खुल गई। उन्हें पॉश और निचले क्षेत्रों में नाले व सीवर गंदगी से भरे मिले। नालों व सीवर सफाई से असंतुष्ट डीएमसी ने नगर निगम व पब्लिक हेल्थ अफसरों समक्ष नाराजगी जाहिर की। इस पर उन्होंने कड़ा एतराज जताते हुए सीएसआई को नालों की सफाई में लगे ठेकेदार को नोटिस जारी देने व संबंधित सुपरवाइजर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा नालों पर निर्माण कार्य बाद छोड़े मलबे को संबंधित ठेकेदार से उठवाने के निर्देश दिए। ऐसा न करने पर ठेकेदार की पेमेंट रोकने की बात कही। पब्लिक हेल्थ अफसरों को सीवर ढक्कन व पाइप लाइन साफ करने को कहा। डीएमसी शनिवार दोपहर एक बजे तेज धूप में अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस के बीच जल निकासी व्यवस्था जांचने निकले थे। उनके साथ नगर निगम से सीएसआई हरजीत सिंह, सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया, पब्लिक हेल्थ से एसडीओ सन्नी सिंह, जेई अजय कुमार, जेई मनीष कुमार, सुमित लाठर, सचिन कंबोज भी थे।
विज्ञापन

----------------
सीवर लाइन में डीएमसीे ने खुद चलाया डंडा-
सिटी सेंटर रोड पर ओपी जिंदल पार्क समीप डीएमसी डॉ. विजय पाल यादव पहुंचे तो यहां सीवर का ढक्कन उठवा कर जांचा तो अंदर पाइप लाइन पूरी तरह गंदगी से जाम मिली। इस पर डीएमसी खुद पास से बांस का डंडा लेकर आ गए और उसे पाइप लाइन में चलाने लगे। ऐसे ही दशमेश कॉलोनी पहुंचे तो लोगों ने बताया कि सीवर ब्लॉक है। इस पर पब्लिक हेल्थ अफसरों को समाधान करने के निर्देश दिए। कई जगह सीवर के ढक्कन गंदगी से जाम थे, उनकी सफाई के लिए भी कहा।
विज्ञापन

----------------
गंदगी से बंद मिले अंडरग्राउंड ड्रेन के जाल
डीएमसी के निरीक्षण में नेहरू पार्क रोड, संतपुरा रोड व शहीद भगत सिंह चौक समीप अंडरग्राउंड ड्रेन के जाल गंदगी से बंद मिले। इससे सड़क से बरसाती पानी की ड्रेन में निकासी मुश्किल है। ड्रेन के जाल के अलावा ढक्कनों भी गंदगी मिली। जिसे देख लग रहा था कि काफी समय से यह ढक्कन ड्रेन की सफाई के लिए नहीं खोले गए। ये देख डीएमसी ने सीएसआई को तुरंत प्रभाव से ड्रेन के जाल व ढक्कनों से गंदगी साफ करने के निर्देश दिए। चेताया कि वह शाम को दोबारा यह जांचने आएंगे। इस पर तुरंत मौके पर सफाई कर्मी बुलाए गए और ड्रेन के जाल व ढक्कनों की सफाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
नाले के अंदर व स्लैब पर मिला मलबा-
डीएमसी को गोबिंदपुरी रोड पर जगाधरी से आ रहे बड़े नाले के अंदर व स्लैब पर मलबा मिला। इस पर संबंधित जेई को नाले पर स्लैब बनाने वाले ठेकेदार से तुरंत मलबा उठवाने के निर्देश दिए। यहां उन्होंने नालों में गंदगी डालने वाले रेहड़ीवालों व दुकानदारों को भी चेताया। पास में ही शक्तिनगर में वेयर हाउस गोदाम के बाहर बड़ा नाला गंदगी से अटा मिला। यहां डीएमसी ने सफाई के निर्देश दिए। प्रोफेसर कॉलोनी में श्मशान घाट समीप भी बड़ा नाला गंदगी से भरा था। डीएमसी ने अधिकारियों को चेताया कि नालों की सफाई कार्य की गंभीरता निगरानी करें।
------------------
एक के बाद एक नालों में मिला कचरा-
आजाद नगर की गली नंबर-13 व 14 के नाले में गंदगी जमा मिली। नाले के किनारों पर भी गंदगी थी। हालांकि यहां सफाई ठेकेदार ने डीएमसी को बताया कि नाले की एक चरण सफाई हो गई है, पर डीएमसी सफाई से संतुष्ट नहीं दिखे। ऐसे ही ओपी जिंदल पार्क समीप भी नाले में कचरा मिला। यहां सहित अन्य जगह नालों में गंदगी मिलने पर डीएमसी ने ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश दिए।

-----------------
दुकानदार का 5000 का चालान, न मानने पर सीलिंग के निर्देश-
ओपी जिंदल पार्क समीप नाले पर कबाड़ की दुकान सामान रखा मिला। इस पर डीएमसी ने सीएसआई को दुकानदार का पांच हजार रुपये का चालान करने के निर्देश दिए। साथ ही नाले पर रखे सामान को जल्द न उठाने पर दुकान सील करने के निर्देश दिए। डीएमसी ने जमना गली, संत निश्चल सिंह स्कूल समीप सहित कई अन्य स्थानों पर नालों की सफाई का जायजा लिया। अधिकारियों को जल्द सफाई कार्य निपटाने के निर्देश दिए।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed